देखें, राम रहीम पर फ़ैसले से पहले 'भक्तों' का पंचकुला

इमेज स्रोत, Getty Images

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से जुड़े यौन शोषण मामले में शुक्रवार को पंचकुला की सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया है. लेकिन इससे पहले से ही हरियाणा और पंजाब में माहौल तनावपूर्ण था.

इमेज स्रोत, Getty Images

हरियाणा के पंचकुला और सिरसा में राम रहीम के समर्थक इकट्ठे हैं. वहीं, सुरक्षाबलों द्वारा इनको हटाने के प्रयास भी जारी हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

हरियाणा और पंजाब पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. वहीं, राम रहीम ने अपने संदेश में समर्थकों से अपील की थी कि वे अपने घरों को लौट जाएं.

इमेज स्रोत, Getty Images

राम रहीम ने अपने संदेश में पहले भी शांति बनाए रखने की अपील की थी और समर्थकों से पंचकुला न जाने को कहा था.

इमेज स्रोत, Getty Images

पंचकुला में सीबीआई की विशेष अदालत के पास दसियों हज़ार लोग जमा थे जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.

इमेज स्रोत, Getty Images

राज्य भर में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.

इमेज स्रोत, Getty Images

समर्थकों से निपटने के लिए प्रशासन ने चंडीगढ़ स्थित एक स्टेडियम को अस्थाई जेल में भी बदला है.

इमेज स्रोत, Getty Images

राज्य की सीमाओं पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है ताकि और समर्थक पंचकुला या सिरसा न पहुंच पाएं.

इमेज स्रोत, Getty Images

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पंजाब और हरियाणा में 72 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

इमेज स्रोत, Getty Images

राज्य में परिवहन व्यवस्था पर भी ख़ासा असर पड़ा है. कुछ जगहों के लिए बसें पूरी तरह बंद कर दी गई हैं. वहीं, 200 से ज़्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)