You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
गोवा: विदेशी महिला के रेप और हत्या की पुष्टि
गोवा में आयरलैंड की एक महिला की हत्या के मामले में पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि बलात्कार के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी.
ब्रिटिश पासपोर्ट पर आयरलैंड से आई हुई डैनिएल मैकलॉक्लिन की लाश मंगलवार को गोवा में कैनाकोना के पर्यटन स्थल के पास खुले मैदान में मिली थी.
28 साल की डैनिएल फ़रवरी में भारत आई थीं.
पुलिस ने कहा है कि पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनके मस्तिष्क में चोट और गला दबने के कारण उनकी मौत हुई थी.
इससे पहले पुलिस को इस महिला की मौत से ठीक पहले का सीसीटीवी फ़ुटेज मिल गया था.
पुलिस ने 24 साल के एक शख़्स को गिरफ़्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया.
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि ये महिला एक ऑस्ट्रेलियाई सहेली के साथ गोवा आई थी और ये दोनों बीच हट पर रह रही थीं.
ये दोनों होली मनाने के लिए पास के एक गांव में गई थीं जहां से डैनिएल देर रात लौट रही थीं. अगले दिन सुबह उनका शव खुले मैदान में मिला था.
पुलिस के मुताबिक उनके चेहरे और सिर पर घाव के निशान भी पाए गए हैं.
उनके शव की शिनाख़्त कुछ विदेशी पर्यटकों की मदद से की गई.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)