You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
तस्वीरों में: जल्लीकट्टू पर तमिलनाडु में प्रदर्शन
जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध के विरोध में चेन्नई के मरीना बीच सहित तमिलनाडु के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं.
तमिलनाडु में पोंगल के मौक़े पर सांड के साथ होने वाले खेल को जल्लीकट्टू कहते हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने गुरुवार इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीटीआई के मुताबिक प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि ये मामला न्यायालय के अधीन है हालांकि वो ये समझते हैं कि जल्लीकट्टू तमिलनाडु की परंपरा का अभिन्न अंग रहा है.
जल्लीकट्टू पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के फ़ैसले को पलटते हुए अपनी रोक जारी रखी है.
प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल युवा और महिलाओं की मांग है कि राज्य में जल्लीकट्टू को फिर से मनाने की अनुमति दी जाए.
चिदंबरम में अन्नामलाई विश्वविद्यालय के छात्रों ने बैनर के साथ प्रदर्शन किया.
चेन्नई के मरीना बीच पर जल्लीकट्टू पर प्रदर्शन में भारी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया.
कॉलेज के छात्रों ने जल्लीकट्टू प्रदर्शन में भाग लिया. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का विरोध किया.
राजनीतिक और आम लोग इस प्रतिबंध को अपने सांस्कृतिक आयोजन पर हमला बता रहे हैं.
बैनर के साथ प्रदर्शनकारी. पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले जल्लीकट्टू को एक क्रूर खेल बताते हैं.
उनका आरोप है कि इस खेल में जानवरों को शारीरिक नुकसान पहुंचता है.
चिदंबरम में बैनर के साथ अन्नामलाई विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हुए.
जल्लीकट्टू प्रदर्शन में बुजुर्ग भी शामिल हुए.