यूट्यूब पर इस गाने ने तोड़ा 'गैंगनम स्टाइल' का रिकॉर्ड

इमेज स्रोत, Getty Images

पढ़ने का समय: 1 मिनट

दक्षिण कोरियाई पॉप बैंड 'ब्लैकपिंक' सबसे कम वक़्त में यूट्यूब पर 10 करोड़ व्यूज़ हासिल करने वाला बैंड बन गया है. इस बैंड ने गैंगनम स्टाइल से चर्चा में आए कोरियाई पॉप स्टार 'साई' का रिकॉर्ड तोड़ा है.

ब्लैकपिंक के 'किल दिस लव' गाने ने ये रिकॉर्ड कायम करने में दो दिन और 14 घंटे का वक़्त लिया है. महज 24 घंटे में इस गाने को 56.7 मिलियन बार देखा गया. इस गाने ने एक दिन में सबसे ज्य़ादा बार देखे जाने वाले अरियाना ग्रांदे के 'थैक्यू' गाने का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

छोड़िए YouTube पोस्ट
Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट YouTube समाप्त

24 घंटों के भीतर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले गाने

  • ब्लैकपिंक-किल दिस लव, 56.7 मिलियन व्यूज़
  • अरियाना ग्रांदे- थैक्यू, नेक्स्ट 55.4 मिलियन व्यूज़
  • बीटीएस- आइडल, 45.9 मिलियन व्यूज़
  • टेलर स्विफ़्ट- लुक व्हाट यू मेड मी डू, 43.2 मिलियन व्यूज़
  • एमिनेम-किलशॉट , 38.1 मिलियन व्यूज़

साल 2016 में बना ब्लैकपिंक बैंड एक महिला बैंड है. जिसकी सदस्य जिसू, जेनी, रोज़ और लीसा हैं. इस बैंड ने सितंबर 2016 में स्क्वायर वन नाम का अपना पहला एल्बम जारी किया था. इस एल्बम को कोरिया में काफ़ी पसंद किया गया था.

साल 2018 में आया इस बैंड का गाना 'डू-डू-डू-डू' दक्षिण कोरिया में यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा बार देखा जाने वाला गाना बन गया था.

'किल दिस लव' गाने को बैंड ने कोरियाई और अंग्रेजी भाषा में गाया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)