कैंसर से लड़ते हुए सीबीएसई परीक्षा में कमाल करने वाले आरव

वीडियो कैप्शन, कैंसर से लड़ते हु्ए CBSE परिक्षा में कमाल करने वाले आरव
कैंसर से लड़ते हुए सीबीएसई परीक्षा में कमाल करने वाले आरव

15 अप्रैल 2026 को सीबीएसई ने 10वीं परीक्षा के नतीजे घोषित किए.

दिल्ली के महरौली में रहने वाले आरव को इसमें 96.6% हासिल हुए हैं. लेकिन ये कहानी सिर्फ अंक हासिल करने की नहीं है, उस संघर्ष और ज़िद की भी है, जो आरव ने दिखाई.

आरव को लिम्फोब्लास्टिक लिम्फोमा है. ये एक तरह का कैंसर होता है.

कीमोथेरेपी का दर्द, दवाइयों की हेवी डोज़ और कमज़ोर होते शरीर के साथ ये रिजल्ट हासिल कर पाने का सफ़र इतना आसान कभी नहीं था.

रिपोर्ट: शुभ राणा

वीडियो एडिटर: सुखमन दीप सिंह

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)