सोती महिला के नाक में घुसा कॉकरोच
इमेज स्रोत, Government Stanley Hospital
चेन्नई के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक महिला के सिर से एक ज़िन्दा कॉकरोच निकाला है.
42 वर्षीया सेल्वी के सिर में ये कॉकरोच उनकी नाक से चला गया जब वो सो रही थीं.
चेन्नई के गवर्नमेंट स्टैनली हॉस्पिटल ने जानकारी दी है कि एक फ़रवरी की रात साढ़े ग्यारह बजे गृहिणी सेल्वी अपने घर पर सो रही थीं जब उन्हें दाहिनी नाक में खुजली होने लगी.
इमेज स्रोत, Government Stanley Hospital
काफ़ी भीतर तक चला गया था कॉकरोच
दर्द बढ़ता गया जिसके बाद उन्हें कुछ निजी अस्पतालों में ले जाया गया जिन्होंने दर्द का कारण पता नहीं लगने पर उन्हें सरकारी अस्पताल जाने की सलाह दी.
अस्पताल के अनुसार वहाँ ईएनटी विभाग के दो वरिष्ठ चिकित्सकों ने एंडोस्कोप से नाक की परीक्षा की और फिर ऐसेप्टिक तकनीक से ज़िन्दा कॉकरोच को निकाला जो काफ़ी भीतर तक चला गया था.
अस्पताल ने इसे एक दुर्लभ घटना बताया है.
कॉकरोच बाहर निकाले जाने के बाद मरीज को तत्काल आराम मिलने लगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है