BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 23 जनवरी, 2009 को 16:34 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
सानिया-भूपति दूसरे दौर में पहुँचे
 
सानिया मिर्ज़ा और महेश भूपति

सानिया मिर्ज़ा और महेश भूपति की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिक्स्ड डबल्स मुक़ाबले के दूसरे दौर में पहुँच गई है.

भारत के लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने भी पुरुषों के डबल्स मुक़ाबले के अपने-अपने मैच जीते.

इस प्रतियोगिता में लिएंडर पेस चेक गणराज्य के लुकास ड्लोही के साथ डबल्स में खेल रहे हैं. जबकि रोहन बोपन्ना फ़िनलैंड के जार्को निएमिनेन के साथ खेल रहे हैं.

मिक्स्ड डबल्स मुक़ाबले में ग़ैर वरीयता प्राप्त सानिया मिर्ज़ा और महेश भूपति की जोड़ी ने छठी वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य के पावेल विंज़र और क्युएटा पेश्का की जोड़ी को सीधे सेटों में मात दी.

सानिया और भूपति ने छठी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी को काफ़ी परेशान किया और 6-2, 6-4 से जीत हासिल की.

जीत

पुरुषों के डबल्स मुक़ाबले में भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास ड्लोही की जोड़ी तीसरे दौर में पहुँच गई है. पेस और ड्लोही इस प्रतियोगिता में चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं.

पेस और ड्लोही ने ग़ैर वरीयता प्राप्त फ़ैबियो फ़ॉगनिनी और इवान लुबिचिच की जोड़ी को 6-3 और 6-4 से मात दी.

दूसरी ओर भारत के रोहन बोपन्ना और फ़िनलैंड के जार्को निएमिनेन की जोड़ी भी डबल्स मुक़ाबले के दूसरे दौर में पहुँच गई है.

बोपन्ना और निएमिनेन ने पहले दौर में स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स और सैन्टियागो वैन्चुरा को 3-6, 6-4 और 6-1 से मात दी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
भूपति, पेस जीते और सानिया फिर हारीं
22 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
ऑस्ट्रेलियन ओपन में हारीं सानिया
21 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
हार गए सोमदेव, चिलिच चैम्पियन
11 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
सोमदेव ने किया एक और उलटफेर
09 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
भारत के सोमदेव ने मोया को हराया
08 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>