BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 21 जनवरी, 2009 को 02:00 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
ऑस्ट्रेलियन ओपन में हारीं सानिया
 
सानिया मिर्ज़ा
सानिया मिर्ज़ा ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गईं हैं
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में दसवीं वरीयता प्राप्त नादिया पेत्रोवा से हार गईं हैं.

रूसी खिलाड़ी नादिया पेत्रोवा ने सीधे सेटों में सानिया को 6-3,6-2 से हरा दिया.

सानिया ने पहले सेट में तो नादिया पेत्रोवा का मुक़ाबला किया लेकिन पहले सेट में पिछड़ने के बाद वो दूसरे सेट में अधिक देर नहीं टिक पाईं.

पहले से ही माना जा रहा था कि सानिया के लिए ये मैच जीतना आसान नहीं होगा क्योंकि नादिया शानदार फॉर्म में चल रही हैं और सानिया चोट के बाद हाल में खेल में वापस लौटी हैं.

इसके पहले सानिया ने मार्ता डोमाचोवस्का को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था.

सानिया ने 61वीं वरीयता प्राप्त मार्टा को 6-1, 6-4 से हराया था.

सानिया पिछले चार महीने से कलाई की चोट के कारण खेल नहीं पा रही थीं.

सानिया पिछले साल की आख़िरी ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता यूएस ओपन में भी नहीं खेल पाईं थीं.

बीजिंग ओलंपिक में भी सानिया मिर्ज़ा कलाई की चोट के कारण अपना पहला मैच पूरा नहीं खेल सकी थीं.

इस साल फ़्रेंच ओपन में भी सानिया ने हिस्सा नहीं लिया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नडाल ने की शानदार शुरुआत
20 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
सानिया मिर्ज़ा की रैंकिंग में सुधार
14 अप्रैल, 2008 | खेल की दुनिया
विंबलडन में सानिया की चुनौती ख़त्म
03 जुलाई, 2008 | खेल की दुनिया
'मेडल जीतना ही मेरा लक्ष्य है'
09 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
रोते हुए मैच से हटीं सानिया
11 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
यूएस ओपन में नहीं खेलेंगी सानिया
21 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>