BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 13 नवंबर, 2008 को 02:25 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
ईशांत शर्मा पहले वनडे से बाहर
 
ईशांत शर्मा
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ईशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाज़ी की थी

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे क्रिकेट सिरीज़ की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा टखने की चोट के कारण पहले वनडे से बाहर हो गए हैं.

ईशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खत्म हुई टेस्ट सिरीज़ में 15 विकेट लिए थे और उन्हें मैन ऑफ़ द सिरीज़ क़रार दिया गया था.

ईशांत शर्मा को पाँच दिन आराम करने की सलाह दी गई है.

इससे उनके इंदौर में खेले जानेवाले दूसरे वनडे में खेलने पर भी सवाल खड़ा हो गया है. दूसरा वनडे 17 नवंबर को खेला जाएगा.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ईशांत के टखने में हल्का दर्द है और उन्हें पाँच दिन आराम की सलाह दी गई है.

बोर्ड के अनुसार ईशांत इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहला वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे.

बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम में ईशांत के विकल्प की घोषणा नहीं की गई है.

हालांकि भारतीय टीम में तीन विशेषज्ञ तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर ख़ान, मुनाफ़ पटेल और रुद्र प्रताप सिंह शामिल हैं.

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सात एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलेगी.

पहला वनडे मैच शुक्रवार को राजकोट में खेला जाएगा.

 
 
फ़्लिंटॉफ़ एक और घमासान...
विश्व चैंपियन को परास्त करने के बाद भारत को इंग्लैंड से भिड़ना है.
 
 
भारतीय टीम आगे बढ़ती भारतीय टीम
ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुँची.
 
 
इशांत शर्मा (फ़ाइल फ़ोटो) ईशांत कहते हैं...
कि वो कैटरीना कैफ़ को पसंद तो करते हैं लेकिन ज़्यादा बात नहीं हो पाई.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नागपुर में विश्व चैंपियन धराशायी
10 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
नागपुर टेस्ट का ताज़ा स्कोर
10 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
हरभजन सिंह: 300 नॉट आउट
07 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
पोंटिंग ने लगाए गंभीर आरोप
08 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
आजकल अच्छा खेल रहा हूँ: सचिन
06 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
नागपुर टेस्ट नहीं खेल पाएँगे गंभीर
04 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>