BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 06 अक्तूबर, 2008 को 00:04 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
ये कमज़ोर टीम है: युवराज सिंह
 
युवराज सिंह
अभ्यास मैच में युवराज सिंह ने शानदार पारी खेली
युवराज सिंह का मानना है कि अच्छा स्पिनर न होने के कारण रिकी पोंटिंग की टीम हाल की सबसे कमज़ोर ऑस्ट्रेलियाई टीम है.

हैदराबाद में पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि फिर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को हल्का नहीं आंका जा सकता.

युवराज के नेतृत्व में बोर्ड एकादश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ चार दिनों के मैच में शानदार प्रदर्शन किया था.

ऑस्ट्रेलियाई टीम मामूली अंतर से फॉलोऑन से बचा पाई थी.

 निश्चित रूप से ये हाल की सबसे कमज़ोर टीम है. पिछली बार उनकी टीम में शेन वॉर्न थे और इस बार उनका आक्रमण बहुत अच्छा नहीं है. ऐसी स्थिति में तेज गेंदबाज़ों को अहम भूमिका निभानी होगी
 
युवराज सिंह

बोर्ड एकादश के कप्तान युवराज सिंह ने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया था.

युवराज सिंह ने कहा, '' निश्चित रूप से ये हाल की सबसे कमज़ोर टीम है. पिछली बार उनकी टीम में शेन वॉर्न थे और इस बार उनका आक्रमण बहुत अच्छा नहीं है. ऐसी स्थिति में तेज गेंदबाज़ों को अहम भूमिका निभानी होगी.''

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्पिनरों के सामने सहज नहीं दिखे.

पीयूष चावला और प्रज्ञान ओझा ने उन्हें ख़ासा परेशान किया.

युवराज का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ जब टेस्ट सिरीज़ में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह का सामना करेंगे तो उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी.

उनका कहना था कि कुंबले और हरभजन दुनिया में किसी भी जगह पर बल्लेबाज़ों को परेशानी में डाल सकते हैं और ये आस्ट्रेलिया के लिए कड़ी चुनौती होगी.

 
 
युवराज धोनी-युवी को अवॉर्ड
धोनी और युवराज को आईसीसी ने अच्छे खिलाड़ी के रूप में पुरस्कृत किया है.
 
 
युवराज सिंह और उनकी माँ शबनम सिंह सिंगल हैं युवराज
किम शर्मा और दीपिका पादुकोण से संबंधों के बाद अब सिंगल हैं युवराज.
 
 
युवराज सिंह युवराज का संघर्ष
युवराज सिंह ख़राब फ़ॉर्म से बाहर निकलने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'हमारी टीम भारत को हराने में सक्षम'
30 सितंबर, 2008 | खेल की दुनिया
मैगेन की जगह व्हाइट को मिली
04 अक्तूबर, 2008 | खेल की दुनिया
सचिन को शेन वॉर्न का सलाम
05 अक्तूबर, 2008 | खेल की दुनिया
गांगुली के चयन से उत्साहित शाहरुख़
04 अक्तूबर, 2008 | खेल की दुनिया
'सीनियर्स का सम्मान करे मीडिया'
02 अक्तूबर, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>