BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 04 अक्तूबर, 2008 को 22:01 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
गांगुली के चयन से उत्साहित शाहरुख़
 
शाहरुख़ ख़ान और गांगुली (फ़ाइल फ़ोटो)
शाहरुख़ ख़ान गांगुली के टेस्ट टीम में चयन को लेकर उत्साहित हैं

आईपीएल की टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के मालिक शाहरुख़ ख़ान ने सौरभ गांगुली को टेस्ट टीम में चुने जाने का स्वागत किया है.

पत्रकारों से बातचीत में शाहरुख़ ने कहा कि वो सौरभ गांगुली के चयन से काफ़ी खुश हैं.

शाहरुख़ ख़ान बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से मिलने कोलकाता आए थे.

उन्होंने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स का कोई भी खिलाड़ी चाहे वो गांगुली हों या अजंता मेंडिस या फिर ब्रैंडन जब वे अच्छा करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होती है.

 कोलकाता नाइट राइडर्स का कोई भी खिलाड़ी चाहे वो गांगुली हों या अजंता मेंडिस या फिर ब्रैंडन जब वे अच्छा करते हैं तो मुझे बहुत खुशी होती है
 
शाहरुख़ ख़ान

शाहरुख़ का कहना था कि उन्होंने आईपीएल के अगले सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं और वो इसको लेकर उत्साहित हैं.

जब उनसे पूछा गया कि क्या गांगुली की वापसी किसी समझौते के तहत हुई है, इस पर शाहरुख़ ख़ान ने कहा,'' मैं शाहरूख़ ख़ान हूँ, बीसीसीआई नहीं.''

इसके पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की नई चयन समिति ने पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को टेस्ट टीम में शामिल कर लिया था.

उनका चयन ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए किया गया है.

ग़ौरतलब है कि सौरभ गांगुली को अभी हाल में हुई ईरानी ट्राफ़ी टूर्नामेंट के लिए टीम में नहीं चुना गया था.

 
 
सचिन तेंदुलकर,राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली दादा, राहुल की छुट्टी
भारतीय क्रिकेट टीम में सौरव गांगुली व राहुल द्रविड को जगह नहीं मिली है.
 
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम ...बातें हैं बातों का क्या
सदाचार की बड़ी-बड़ी बातें करना एक बात है और उस पर अमल करना दूसरी बात.
 
 
शोएब अख़्तर 'शाहरुख़, सौरभ दोस्ताना'
शोएब अख़्तर का कहना है कि उनकी टीम के मालिक और कप्तान बहुत अच्छे हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'सीनियर्स का सम्मान करे मीडिया'
02 अक्तूबर, 2008 | खेल की दुनिया
गांगुली को मिली टेस्ट टीम में जगह
01 अक्तूबर, 2008 | खेल की दुनिया
ईरानी ट्रॉफ़ी से गांगुली का पत्ता कटा
08 सितंबर, 2008 | खेल की दुनिया
गांगुली ने बंगाल छोड़ने की धमकी दी
10 जुलाई, 2008 | खेल की दुनिया
वनडे टीम में सौरभ और राहुल नहीं
30 मई, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>