BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 01 अक्तूबर, 2008 को 12:01 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
गांगुली को मिली टेस्ट टीम में जगह
 
सौरव गांगुली
सौरव गांगुली को ईरानी ट्राफ़ी की टीम में जगह नहीं मिल पाई थी
तमाम अटकलों को ख़ारिज करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की नई चयन समिति ने पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को टेस्ट टीम में शामिल कर लिया है.

उनका चयन ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए किया गया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की नई चयन समिति की बुधवार को मुंबई में दो घंटे तक चली बैठक में इस टीम का चयन किया गया.

नई टीम

चयन समिति के अध्यक्ष पूर्व टेस्ट क्रिकेटर कृष्णमचारी श्रीकांत हैं. यह चयन समिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पहली ऐसी चयन समिति है जिसे वेतन दिया जाएगा.

आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए चुनी गई भारतीय टीम में दिल्ली के स्पिनर अमित मिश्रा और एस बद्रीनाथ को भी जगह दी गई है.

सौरभ गांगुली को अभी हाल में हुई ईरानी ट्राफ़ी टूर्नामेंट के लिए टीम में नहीं चुना गया था.

ईरानी ट्राफ़ी के लिए टीम का चयन दिलीप वेंगसरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने किया था.

इन दिनों आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत के दौर पर है. इस दौरे में वह चार टेस्ट मैच खेलगी.

पहला मैच नौ अक्तूबर से बंगलौर में खेला जाएगा और दूसरा टेस्ट मैच पंजाब के मोहाली में सत्रह अक्तूबर से खेला जाएगा.

अनिल कुंबले (कप्तान), विरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, बीबीएस लक्ष्मण, सौरभ गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी (वीकेट कीपर), हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा, ज़हीर ख़ान, मुनाफ़ पटेल, आरपी सिंह, अमित मिश्रा और एस बद्रीनाथ.

 
 
सौरभ गांगुली सौरभ को सम्मान
पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को एशिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ चुना गया है.
 
 
सौरभ गांगुली गांगुली का सौवाँ टेस्ट
सौवाँ टेस्ट खेल रहे सौरभ गांगुली ने कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया को हरा सकते हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
वनडे टीम में सौरभ और राहुल नहीं
30 मई, 2008 | खेल की दुनिया
गांगुली ने बंगाल छोड़ने की धमकी दी
10 जुलाई, 2008 | खेल की दुनिया
बूढ़े शेरों की सवारी कब तक?
14 सितंबर, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>