BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 26 सितंबर, 2008 को 13:06 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
सेमी फ़ाइनल में पहुँची साइना
 
साइना
साइना ने तीन सेटों के मैच में जीत हासिल की
भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल चाइना मास्टर्स सुपर सिरीज़ बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमी फ़ाइनल में पहुँच गई हैं. साइना ने क्वार्टर फ़ाइनल में दुनिया की नंबर छह खिलाड़ी चीन की लिन ज़ू को मात दी.

चांगज़ोऊ में चल रही इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में साइना को सातवीं वरीयता मिली हुई है जबकि लिन ज़ू को तीसरी वरीयता हासिल थी.

लेकिन साइना ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लिन ज़ू को तीन सेटों के मैच में 21-16, 21-23, 21-18 से मात दी. भारत की राष्ट्रीय चैम्पियन नेहवाल ने दूसरे गेम की हार से उबरते हुए शानदार जीत हासिल की.

नेहवाल और ज़ू के बीच मुक़ाबला तगड़ा हुआ. लेकिन आख़िरकार जीत मिली नेहवाल को. दोनों के बीच हुआ रोमांचक मैच 56 मिनट तक चला.

अच्छी शुरुआत

साइना नेहवाल ने मैच में बेहतरीन शुरुआत की. अपने स्मैश शॉट की बदौलत उन्होंने पहले सेट में 21-16 से जीत हासिल कर ली.

लेकिन दूसरे गेम में साइना अपनी जीत का सिलसिला जारी नहीं रख पाई. हालाँकि उन्होंने इस गेम में भी ज़ू को कड़ी टक्कर दी. दूसरे सेट का स्कोर 23-21 रहा.

इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि साइना ने दूसरा गेम भी आसानी से हाथ से निकलने नहीं दिया. तीसरे गेम में तो साइना का खेल देखने लायक था. उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया और 21-18 से जीत हासिल करके सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई.

सेमी फ़ाइनल में साइना नेहवाल का मुक़ाबला हांगकांग मी ज़ू से होगा. जिन्होंने सेमी फ़ाइनल में शीर्ष वरीयता लान लू को मात दी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
साइना नेहवाल की ख़िताबी जीत
14 सितंबर, 2008 | खेल की दुनिया
क्वार्टर फ़ाइनल में हार गईं साइना
13 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
श्रीधर ने ओलंपिक चैंपियन को हराया
16 अगस्त, 2007 | खेल की दुनिया
फ़ाइनल में हार गईं साइना नेहवाल
11 नवंबर, 2006 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>