BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 10 अगस्त, 2008 को 07:03 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
साइना प्रीक्वॉर्टर फ़ाइनल में पहुँचीं
 
साइना नेहवाल
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल प्रीक्वॉर्टर फ़ाइनल में पहुँचीं
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन किया है.

वो यूक्रेन की लैरिस ग्रिगा को हराकर प्रीक्वॉर्टर फ़ाइनल में पहुँच गईं हैं.

साइना ने शनिवार को रूसी खिलाड़ी को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था.

दूसरे दौर में उनका मुक़ाबला यूक्रेन की लैरिस ग्रिगा से हुआ. लेकिन साइना की शानदार सर्विस और खेल के आगे ग्रिगा टिक नहीं पाईं.

साइना ने एक बार फिर सीधे सेटों में 21-18, 21-10 से मैच को कब्ज़े में कर लिया.

राष्ट्रीय चैंपियन साइना को पहले सेट में ज़रूर कुछ दिक्कत हुई लेकिन दूसरा सेट उन्होंने बेहद आसानी से जीत लिया.

भारत के लिए पहला दिन मायूसी भरा रहा था. भारतीय निशानेबाज़ों और तीरंदाज़ों की चुनौती क्वालीफाइंग दौर में ही टूट गई थी.

भारतीय महिला और पुरुष निशानेबाज़ों के निशाने लक्ष्य से भटकते रहे.

अंजलि भागवत और अवनीत कौर सिद्धू 10 मीटर एयर राइफ़ल में मुख्य दौर के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं.

क्वालीफाइंग दौर में अंजलि 29वें स्थान पर रहीं, जबकि अवनीत कौर 39वें स्थान पर पिछड़ गईं.

 
 
चीन बीजिंग डायरी
बीजिंग ओलंपिक में अब तक की तैयारी ने सभी को खुश कर दिया है.
 
 
'मेडल मेरा लक्ष्य है'
टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने बीजिंग में बीबीसी से ख़ास बातचीत की.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
ओलंपिक खेलों की रंगारंग शुरुआत
08 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
ओलंपिक खेलों की रंगारंग शुरुआत
08 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
देश का नाम रोशन करूँगा: राज्यवर्धन
04 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
जब पदक से चूक गए भारतीय
04 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
मैं निर्दोष हूँ: मोनिका देवी
06 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>