|
आसिफ़ ने ख़ुद को निर्दोष बताया
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आसिफ़ ने ड्रग टेस्ट में दोषी पाए जाने की ख़बर पर आश्चर्य व्यक्त किया है और अपने को निर्दोष
बताया है.
इंडियन प्रीमियर लीग की ओर से जारी बयान के मुताबिक़ प्रतियोगिता के दौरान हुए डोप टेस्ट में मोहम्मद आसिफ़ दोषी पाए गए हैं. 25 वर्षीय मोहम्मद आसिफ़ दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा थे. ये प्रतियोगिता अप्रैल से जून तक चली थी. आईपीएल की ओर से जारी बयान के बाद समाचार एजेंसी एएफ़पी के साथ बातचीत में मोहम्मद आसिफ़ ने कहा, "मैं चकित हूँ. क्योंकि आईपीएल के दौरान मैंने ज़्यादा सावधानी बरती. मैंने किसी प्रतिबंधित दवा का सेवन नहीं किया."
आसिफ़ ने कहा कि कोई भी क़दम उठाने से पहले वे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से सलाह-मशविरा करेंगे. उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता कि मुझे क्या करना है. मैं पीसीबी से विचार-विमर्श के बाद ही कोई भी क़दम उठाऊँगा." एक महीने पहले ही आईपीएल के बाद लौटते समय दुबई हवाई अड्डे पर उन्हें अफ़ीम रखने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. उन्हें 19 दिन तक हिरासत में रखा गया. बाद में उन्हें पाकिस्तान भेज दिया गया. अक्तूबर 2006 में भी मोहम्मद आसिफ़ और शोएब अख़्तर को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का दोषी पाया गया था. आसिफ़ पर एक साल और शोएब पर दो साल की पाबंदी भी लगाई गई थी. हालाँकि अपील के बाद दोनों पर लगाया गया प्रतिबंध वापस ले लिया गया था. |
इससे जुड़ी ख़बरें
प्रतिबंधित दवा मामले में आसिफ़ दोषी14 जुलाई, 2008 | खेल की दुनिया
मादक पदार्थ नहीं लिया: आसिफ़20 जून, 2008 | खेल की दुनिया
मोहम्मद आसिफ़ पहुँचे पाकिस्तान 20 जून, 2008 | खेल की दुनिया
मोहम्मद आसिफ़ हुए आरोप मुक्त 19 जून, 2008 | खेल की दुनिया
आसिफ़ को पाक टीम से हटाया गया04 जून, 2008 | खेल की दुनिया
आसिफ़ नशीली दवा के 'आरोप से मुक्त'04 जून, 2008 | खेल की दुनिया
पाकिस्तानी गेंदबाज़ आसिफ़ हिरासत में03 जून, 2008 | खेल की दुनिया
'आसिफ़ वनडे सिरीज़ नहीं खेल पाएंगे'01 नवंबर, 2007 | खेल की दुनिया
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||