BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 19 जून, 2008 को 15:28 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
मोहम्मद आसिफ़ हुए आरोप मुक्त
 
मोहम्मद आसिफ़
मोहम्मद आसिफ़ एक जून को हिरासत में लिए गए थे
प्रतिबंधित मादक दवा रखने के आरोप में दुबई में हिरासत में लिए गए पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आसिफ़ को आरोप मुक्त कर दिया गया है.

सरकारी वकील मोहम्मद अल नओमी ने यह जानकारी दी. एक जून को मोहम्मद आसिफ़ को दुबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था.

मोहम्मद आसिफ़ पर आरोप था कि उनके पास से प्रतिबंधित नशीली दवा मिली थी.

मोहम्मद आसिफ़ इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे. मोहम्मद आसिफ़ का ड्रग टेस्ट भी हुआ लेकिन नतीजा निगेटिव रहा.

इसके बावजूद दुबई में अधिकारियों ने नशीली दवा रखने के मामले में उन्हें हिरासत में ही रखा.

पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों ने बताया है कि आसिफ़ को पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया पूरी हो गई है और किसी भी समय उन्हें पाकिस्तान भेजा जा सकता है.

अभी तक इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'आसिफ़ वनडे सिरीज़ नहीं खेल पाएंगे'
01 नवंबर, 2007 | खेल की दुनिया
शोएब पर पाबंदी, साथ में जुर्माना भी
11 अक्तूबर, 2007 | खेल की दुनिया
पाकिस्तानी क्रिकेटर आपस में भिड़े
07 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
आसिफ़ टीम में, पर शोएब को जगह नहीं
29 दिसंबर, 2006 | खेल की दुनिया
'शोएब मामले में सनसनीख़ेज तथ्य'
09 दिसंबर, 2006 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>