BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 09 सितंबर, 2006 को 14:28 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
प्रयोगों का दौर जारी रहेगा:द्रविड़
 

 
 
राहुल द्रविड़
राहुल कहते हैं कि वो ऑस्ट्रेलिया के प्रयोगों का जवाब प्रयोगों से देंगे
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा है कि पिछली कुछ श्रृंखलाओं में किए गए प्रयोग आगे भी जारी रखे जाएंगे.

टीम के क्वालालंपुर रवाना होने से कुछ घंटे पहले बीबीसी से ख़ास बातचीत में भारतीय कप्तान ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस टूर्नामेंट में खेलने से हमारी तैयारी बेहतर होगी.

उन्होंने कहा कि हम त्रिकोणीय श्रृंखला में चार-पाँच अच्छे मैच खेलेंगे जिससे टीम को लय में लौटने में मदद मिलेगी और चैंपियंस ट्रॉफ़ी से पहले भारतीय टीम पूरी लय में होगी.

श्रीलंका में एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला बारिश की वज़ह से न हो पाने के कारण टीम पिछले कुछ समय से अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाई है लेकिन द्रविड़ का मानना है कि इससे मलेशिया में 12 सितंबर से होनेवाली त्रिकोणीय श्रृंखला में टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

12 सितबंर से मलेशिया में शुरु हो रहे तीन देशों के टूर्नामेंट में भारत के अलावा दो अन्य टीमें ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की है.

प्रयोग बनाम प्रयोग

यह पूछे जाने पर कि क्या वह श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से हो रहे प्रयोग का जवाब प्रयोग से देंगे, राहुल द्रविड़ ने कहा, "विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम कुछ नए प्रयोग कर सकती है. हम भी पिछली कुछ श्रृंखलाओं से कुछ प्रयोग कर रहे हैं जिसे इस टूर्नामेंट के अलावा आगे भी जारी रखेंगे."

 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम कुछ नए प्रयोग कर सकती है. हम भी पिछली कुछ श्रृंखलाओं से कुछ प्रयोग कर रहे हैं जिसे इस टूर्नामेंट के अलावा आगे भी जारी रखेंगे
 
राहुल द्रविड़, कप्तान, भारतीय क्रिकेट टीम

फ़ील्डिंग में सुधार के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमनें सभी खिलाड़ियों से बात की है और सबकी राय थी कि फ़ील्डिंग के क्षेत्र में हर खिलाड़ी और टीम को और प्रयास करने की जरूरत है इसलिए हमने बंगलौर कैंप के दौरान फील्डिंग पर ख़ास जोर दिया.

भारतीय कप्तान ने कहा कि श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ हुई सीरीज़ में टीम की फील्डिंग अच्छी रही लेकिन वेस्टइंडीज़ में अपने प्रदर्शन से खिलाड़ी खुश नहीं थे.

द्रविड़ ने कैंप के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इसका मक़सद नए तरीकों से बुनियादी चीज़ों को समझना था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>