BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 13 मई, 2006 को 14:26 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
द्रविड़ ने जताई जीत की उम्मीद
 
द्रविड़
कप्तान द्रविड़ ने वेस्टइंडीज़ में जीत की उम्मीद जताई है
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ ने उम्मीद जताई है कि वेस्टइंडीज़ दौरे में जीत भारत की होगी.

भारत की टीम वेस्टइंडीज़ पहुँच चुकी है जहाँ दोनों देशों के बीच एक दिवसीय सिरीज़ और टेस्ट मैच श्रृंखला होगी.

सिरीज़ के बारे में राहुल द्रविड़ ने कहा, “हमारे लिए ये चुनौतीपूर्ण दौरा है, वेस्टइंडीज़ की टीम अच्छी है, यहाँ आकर उन्हें हराना हमेशा मुश्किल रहा है.”

द्रविड़ का कहना था कि वेस्टइंडीज़ का बल्लेबाज़ी क्रम मज़बूत है और उनके पास कुछ अच्छे गेंदबाज़ भी हैं.

 “हमारे लिए ये चुनौतीपूर्ण दौरा है, वेस्टइंडीज़ की टीम अच्छी है, यहाँ आकर उन्हें हराना हमेशा मुश्किल रहा है
 
राहुल द्रविड़

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 16 मई को जमैका में अभ्यास मैच खेला जाएगा.

दोनों देशों के बीच पाँच मैचों की एक दिवसीय सिरीज़ 18 मई को शुरू हो रही है. एकदिवसीय मैच 18, 20, 23, 26 और 28 मई को खेले जाने हैं.

इसके बाद टेस्ट सिरीज़ होगी. टेस्ट मैच 2-6, 10-14, 22-26 जून और 30 जून से चार जुलाई के बीच होंगे.

भारत ने वेस्टइंडीज़ में 38 में से सिर्फ़ तीन टेस्ट मैच जीते हैं.

इस बारे में राहुल द्रविड़ ने कहा,“ हमें इतिहास की चिंता नहीं है, हम इसे एक नई सिरीज़ के तौर पर देख रहे हैं और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.

पिछले कुछ सालों में वेस्टइंडीज़ की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और इस दौरे में भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है.

ब्रायन लारा की अगुआई में वेस्टइंडीज़ टीम इस साल टेस्ट मैचों में अपने खराब प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश करेगी.

वेस्टइंडीज़ की टीम ऑस्ट्रेलिया में तीनों टेस्ट मैच हार गई थी जबकि न्यूज़ीलैंड में उसने तीन में से दो मैच हारे थे.

उधर एक दिवसीय मैचों में भी वेस्टइंडीज़ टीम का प्रदर्शन ख़ास नहीं था. न्यूज़ीलैंड में वो 4-1 से हारी थी हालांकि ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ उसने 4-0 से जीत दर्ज की है.

टीम - राहुल द्रविड़, वीरेंदर सहवाग, आर उथप्पा, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ़, सुरेश रैना, वेणुगोपाल राव, महेंद्र सिंह धोनी, इरफ़ान पठान, रोमेश पवार, हरभजन सिंह, अजित आगरकर, श्रीसंत, आरपी सिंह और मुनाफ़ पटेल.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>