BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 07 अप्रैल, 2006 को 15:45 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारत और पाकिस्तान बराबरी पर रहे
 
रोहन बोपन्ना
प्रकाश अमृतराज अपना मैच जीत गए
भारत के शहर मुंबई में शुक्रवार को हुए डेविस कप (ग्रुप एक) के एशिया-ओशियाना मैचों में भारत और पाकिस्तान ने एक-एक मैच जीता.

पहले एकल मैच में भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना पाकिस्तान के एसाम क़ुरैशी से हार गए.

लेकिन दूसरे मैच में भारत के प्रकाश अमृतराज ने पाकिस्तान के अक़ील खान को शिकस्त दी.

पहले एकल मैच में रोहन बोपन्ना अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी से 7-6, (7-5),
6-4, 6-4 से हार गए. इस हार के बाद भारत डेविस कप मुकाबलों में पाकिस्तान से 0-1 से पीछे हो गया.

दूसरा मैच हुआ प्रकाश अमृतराज और पाकिस्तान के अक़ील खान के बीच.

दोनों के बीच हुए मैच के पहले सेट में ही अमृतराज पिछड़ गए हालांकि उन्होंने ये सेट बाद में 7-6(7-5) से जीत लिया.

संघर्षपूर्ण मैच में उन्होंने पाकिस्तान के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी अक़ील खान को 7-6 (7-5), 7-6 (7-1), 6-4 से मात दी.

शनिवार को पेस-भूपति का मैच

शुक्रवार के नतीजों पर संतोष जताते हुए भारतीय टेनिस टीम के कप्तान लिएंडर पेस ने कहा, "ये देखते हुए कि हम पहला मैच हार गए थे और दूसरे मैच में भी अमृतराज पहले सेट में पिछड़ रहे थे, मैं नतीजों से खुश हूँ."

 ये देखते हुए कि हम पहला मैच हार गए थे और दूसरे मैच में भी अमृतराज पहले सेट में पिछड़ रहे थे, मैं नतीजों से खुश हूँ
 
लिएंडर पेस

एपी ने लिखा है कि पेस ने प्रकाश अमृतराज के खेल पर नाखुशी भी जताई है.

शनिवार को दोनों देशों के बीच डबल्स मुकाबले होंगे जिसमें लिएंडर पेस और महेश भूपति का मैच होगा पाकिस्तानी जोड़ी असीम शफ़ीक़ और जलील खान से.

इसके बाद रविवार को एकल मुकाबलों में प्रकाश अमृतराज और पाकिस्तान के एसाम क़ुरैशी आमने सामने होंगे जबकि रोहन बोपन्ना का मुकाबला होगा अक़ील खान से.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>