BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 01 मई, 2005 को 18:33 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
डेविस कप में भारत की 5-0 से जीत
 
पेस
कप्तान लिएंडर पेस ने उम्मीद जताई कि अगले कुछ वर्षों में भारत विश्व ग्रुप में जगह बना सकेगा
भारत ने डेविस कप टेनिस प्रतियोगिता के एशिया-ओशेनिया ग्रुप वन मुक़ाबले में उज़बेकिस्तान को 5-0 से हरा दिया है.

जयपुर में खेले गए मैच में भारत ने शनिवार को ही 3-0 से बढ़त हासिल कर जीत पक्की कर ली थी.

अब रविवार को भारत ने दोनों बचे हुए सिंगल्स मुक़ाबले जीतकर पूरी सिरीज़ अपने नाम कर ली.

रविवार को पहले प्रकाश अमृतराज ने फ़ारूख़ दुस्तोफ़ को हराया जिसके बाद हर्ष मांकड़ ने अंतिम मैच में मुराद इनोयातोफ़ को भी मात दी.

अमृतराज ने दुस्तोफ़ को 6-7, 6-4 और 6-2 से हराया जबकि मांकड़ ने इनोयातोफ़ को 7-5, 6-1 और 6-2 से हराया.

 जब भी कोई डेविस कप में खेलता है तो वह यहाँ से और बेहतर होकर निकलता है. मैं भी ऐसे ही बेहतर हुआ और समझता हूँ कि अमृतराज और मांकड़ भी ऐसे ही निखरेंगे
 
लिएंडर पेस, कप्तान

भारत अब सितंबर में विश्व ग्रुप के पहले दौर में हारनेवाले आठ देशों में से किसी एक के साथ खेलेगा.

इस बात की प्रबल संभावना है कि ये मैच भी भारत में ही होंगे क्योंकि उन्होंने पिछली बार आठ में से पाँच टीमों के साथ दूसरे देश में खेला था.

भारत की जीत के बाद कप्तान लिएंडर पेस ने कहा,"जब भी कोई डेविस कप में खेलता है तो वह यहाँ से और बेहतर होकर निकलता है. मैं भी ऐसे ही बेहतर हुआ और समझता हूँ कि अमृतराज और मांकड़ भी ऐसे ही निखरेंगे".

कप्तान पेस ने उम्मीद जताई कि भारत के पास अब ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके दम पर वह अगले कुछ वर्षों में डेविस कप में विश्व ग्रुप में जगह बना सकेगा.

पहले दौर में भारत ने पिछले महीने चीन को 5-0 से धराशाई कर दिया था.

दूसरी ओर उज़बेकिस्तान ने पहले दौर में इंडोनेशिया को 3-2 से हराया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>