BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 21 जनवरी, 2005 को 08:11 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सरीना विलियम्स से पराजित हुई सानिया
 
सानिया
सानिया ने दूसरे सेट में सरीना के पसीने छुड़ा दिए
भारत की सानिया मिर्ज़ा ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दौर में अमरीका की सरीना विलियम्स से पराजित हो गई हैं.

सातवीं वरीयता प्राप्त विलियम्स ने क़रीब एक घंटे तक चले मुक़ाबले में सानिया को 6-1, 6-4 से हराया.

पहले सेट में सरीना ने सानिया को ज़्यादा मौक़ा नहीं दिया. उन्होंने मात्र 21 मिनट में 6-1 से सेट जीत लिया.

लेकिन दूसरे सेट में 18 वर्षीय सानिया ने पूर्व नंबर वन सरीना के पसीने छुड़ा दिए.

दोनों के बीच कई ज़बरदस्त रैलियाँ देखने को मिलीं.

सानिया काफ़ी देर तक स्कोर बोर्ड पर सरीना से आगे दिखीं. उन्होंने दो मैच प्वाइंट भी बचाए.

लेकिन आख़िरकार सरीना का अनुभव काम आया और वह भारतीय चुनौती को समाप्त करने में सफल रहीं.

वर्ष 2003 के विंबलडन के बाद अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीतने का प्रयास कर रही सरीना का अगले दौर में रूस की नादिया पेत्रोवा से मुक़ाबला होगा.

सरीना का लंबा अनुभव सानिया पर भारी पड़ा

सानिया मिर्ज़ा भारत के टेनिस इतिहास में किसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के तीसरे चरण में पहुँचने वाली पहली महिला हैं.

दूसरे दौर में उन्होंने 84वीं वरीयता प्राप्त हंगरी की पेट्रा मैंडुला को 6-2, 6-1 से हराया था.

सानिया को ऑस्ट्रेलियन ओपन में वाइल्ड कार्ड प्रवेश मिला था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>