BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 17 सितंबर, 2005 को 23:10 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
युसूफ़ योहाना मुसलमान बने
 
युसूफ़ योहाना
युसूफ़ योहाना पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के एकमात्रा ईसाई खिलाड़ी जाने जाते थे
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में एकमात्र ईसाई खिलाड़ी के रूप में जाने जानेवाले खिलाड़ी युसूफ़ योहाना ने इस्लाम धर्म क़बूल कर लिया है.

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के वरिष्ठ सदस्य योहाना ने पाकिस्तान के एक टेलीविज़न चैनल को साक्षात्कार में इस बात की पुष्टि की है.

योहाना ने बताया कि उन्होंने तीन वर्ष पहले इस्लाम की दीक्षा ली थी लेकिन कुछ कारणवश इस बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा.

युसूफ़ योहाना का मुस्लिम नाम मोहम्मद युसूफ़ रखा गया है.

योहाना ने चैनल को बताया कि उनकी पत्नी तानिया ने भी तीन महीने पहले इस्लाम क़बूल कर लिया है और वे दोनों पाँच वक़्त नमाज़ पढ़ते हैं.

उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि उनके परिवार के अन्य सदस्य भी इस्लाम की दीक्षा ले लें.

टेलीविज़न चैनल पर युसूफ़ योहाना को एक मस्जिद में अपने दोस्तों के साथ वज़ू करते और नमाज़ पढ़ते भी दिखाया गया.

ख़बर

योहाना के इस्लाम स्वीकार करने की ख़बर सबसे पहले पिछले दिनों एक पाकिस्तानी अख़बार में आई थी जिसकी योहाना ने ना तो पुष्टि की और ना ही खंडन.

इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के दो सदस्यों ने योहाना के इस्लाम धर्म क़बूल करने में भूमिका निभाई थी.

31 वर्षीय योहाना ने पाकिस्तान के लिए अभी तक 59 टेस्ट मैच और 202 एक दिवसीय मैच खेले हैं.

मध्यक्रम के बल्लेबाज़ योहाना ने टेस्ट मैचों में 4,000 से अधिक और वन डे मैचों में 6,500 से अधिक रन बनाए हैं.

उन्होंने टेस्ट मैचों में 13 और वन डे मैचों में 11 शतक लगाए हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>