BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भव्य सम्मान
 
इंज़मामुल हक़
इंज़माम अपने साथियों के साथ सजी-धजी गाड़ियों पर आम लोगों का अभिवादन लेने निकले
भारत में शानदार प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का उनके देश में ज़बरदस्त सम्मान हुआ है.

रविवार को पाकिस्तानी टीम का सम्मान कुछ उसी अंदाज़ में किया गया जिसतरह 1992 में विश्व कप जीतनेवाली टीम का हुआ था.

इंज़मामुल हक़ के नेतृत्व में पाकिस्तानी दल ने भारत में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर रखी और एक दिवसीय श्रृंखला 4-2 से जीती.

पाकिस्तानी दल के सम्मान में हुए समारोह में इंज़माम और उनके साथी खिलाड़ी राजधानी इस्लामाबाद में संसद के निकट सजी-धजी गाड़ियों में बाहर निकले और आम लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

देश के सरकारी टेलीविज़न पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया.

बाद में देश के सूचना मंत्री शेख़ रशीद अहमद ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया.

इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी प्रधानमंत्री शौकत अज़ीज़ के यहाँ रात्रिभोज के लिए गए.

पाकिस्तानी टीम के कोच बॉब वूल्मर टीम के साथ नहीं थे क्योंकि वे पाकिस्तान-ए की टीम के साथ नामीबिया गए हुए हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>