BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 29 मई, 2005 को 12:14 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हॉकीः भारत मलेशिया से 4-1 से हारा
 
भारत-मलेशिया मैच
भारत ने पहले हाफ़ में तो मैच बराबरी पर रखा लेकिन दूसरे हाफ़ में मलेशिया का पलड़ा भारी रहा
मलेशिया ने अज़लान शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में तीन बार के विजेता भारत को करारी मात दी है.

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुए मैच में घरेलू टीम ने भारत को 4-1 से हराया.

भारत ने पहले हाफ़ में तो ठीक-ठाक खेल दिखाया और पहला हाफ़ 1-1 से बराबर रहा.

मैच का पहला गोल छठे मिनट में मलेशिया ने किया.

नवें मिनट में भारतीय कप्तान दिलीप तिर्की ने हिसाब बराबर कर दिया.

लेकिन दूसरे हाफ़ में मलेशिया ने तीन गोल दागकर मैच आराम से अपनी झोली में कर लिया.

प्रतियोगिता

सात देशों की प्रतियोगिता में भारत का अगला मैच अब मंगलवार को कोरिया के विरूद्ध होगा.

इसके अगले दिन भारत और पाकिस्तान की टीमों का मुक़ाबला होना है.

पिछली बार के विजेता ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत का मैच तीन जून को होगा.

अभी तक खेले गए तीन मैचों में भारत ने चार अंक प्राप्त किए हैं.

पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को हराया था जबकि न्यूज़ीलैंड के विरूद्ध दूसरा मैच बराबरी पर छूटा था.

11 दिनों की अज़लान शाह कप हॉकी प्रतियोगिता का फ़ाइनल छह जून को खेला जाना है.

भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया तीन-तीन बार ये प्रतियोगिता जीत चुके हैं.

 
 
66अज़लान शाह कप
मलेशिया में होनेवाली अज़लान शाह हॉकी प्रतियोगिता 1983 में शुरू हुई.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>