BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 27 मई, 2005 को 11:34 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारत न्यूज़ीलैंड हॉकी मैच ड्रा
 
फाइल फोटो
भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में ख़राब रहा है
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अज़लान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दौर का मैच दो दो गोल से बराबर रहा है.

कुआलालंपुर में खेले गए इस मैच में भारत ने बढ़त लेने के कई मौके गंवाए. हालांकि पहले तो भारत दो गोल से पीछे चल रहा था लेकिन बाद में उसने दो गोल कर के मैच बराबर करने में सफलता प्राप्त कर ली.

दूसरे हॉफ में भारत ने दबाव बनाए रखा लेकिन दो गोल से आगे नहीं बढ़ सकी.

तीन बार अज़लान शाह कप जीत चुकी भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ अपना पहला मैच जीता है.

आज के मैच में भारत की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों ने लगातार दबाव बनाए रखा.

न्यूज़ीलैंड ने जल्दी ही पहला गोल किया और इसके चार मिनट के अंतराल में ही दूसरा गोल भी कर दिया.

ज़बर्दस्त दबाव में भारतीय टीम ने लंबे पास खेलने शुरु कर दिए जिसका उन्हें फायदा हुआ और न्यूज़ीलैंड की टीम रक्षात्मक मुद्रा में आ गई.

दूसरे हॉफ में भारत के बेहतर खेल का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें सात पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन इसका फ़ायदा भारतीय टीम उठा नहीं सकी.

 
 
66अज़लान शाह कप
मलेशिया में होनेवाली अज़लान शाह हॉकी प्रतियोगिता 1983 में शुरू हुई.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>