BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 08 नवंबर, 2004 को 06:47 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
फ़्लेमिंग पर क़ानूनी कार्रवाई करेंगे खेत्रपाल
 

 
 
फ़्लेमिंग
फ़्लेमिंग ने अपनी जीवनी में ये आरोप लगाए हैं
असीम खेत्रपाल ने स्टीफ़न फ़्लेमिंग के उन आरोपों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि उन्होंने फ़्लेमिंग को 1999 के विश्वकप के दौरान मैच फ़िक्सिंग के लिए एक करोड़ साठ लाख रुपए देने का प्रस्ताव दिया था.

उन्होंने कहा है कि वे फ़्लेमिंग के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करेंगे.

बीबीसी से हुई बातचीत में असीम खेत्रपाल ने कहा कि स्टीफ़न फ़्लेमिंग अपनी किताब बेचने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि स्टीफ़न फ़्लेमिंग ने अपनी आत्मकथा में कहा है कि भारतीय सट्टेबाज़ असीम खेत्रपाल ने उन्हें मैच फ़िक्सिंग के लिए रक़म देने की पेशकश की थी.

 इस बात में दो बड़े झूठ हैं एक तो यह कि मैं विश्लकप के दौरान वहाँ था ही नहीं दूसरा यह कि मैं उनसे एक अधिकृत कॉन्ट्रैक्ट करने के लिए मिलने गया था
 
असीम क्षेत्रपाल

असीम खेत्रपाल ने बीबीसी से कहा, "इस बात में दो बड़े झूठ हैं एक तो यह कि मैं विश्व कप के दौरान वहाँ था ही नहीं दूसरा यह कि मैं उनसे एक अधिकृत कॉन्ट्रैक्ट करने के लिए मिलने गया था."

उनका कहना है कि उनके पासपोर्ट में दर्ज है कि वे विश्व कप के समय वहाँ नहीं थे, वे बाद में वहाँ गए थे.

वे मानते हैं कि इंग्लैंड के लेस्टर के एक होटल में वे फ़्लेमिंग से मिले थे और तब वह लारा से भी अपॉंइंटमेंट लेकर मिले थे. उनका कहना है कि वे चंडीगढ़ में एक प्रदर्शन मैच के सिलसिले में उनसे मिलने गए थे और 25 लाख रुपयों का एक अनुबंध हुआ था.

उन्होंने बताया कि वे अपने वकीलों से विचार विमर्श कर रहे हैं और वे ज़रुर फ़्लमिंग के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करेंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>