BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 07 नवंबर, 2004 को 17:18 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
फ़्लेमिंग को हुई थी फ़िक्सिंग की पेशकश
 
स्टीफ़ेन फ़्लेमिंग
फ़्लेमिंग का कहना है कि उन्होंने इसकी सूचना टीम मैनेजर को दी थी
न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीफ़ेन फ़्लेमिंग ने दावा किया है कि 1999 के विश्व कप के दौरान मैच फ़िक्सिंग के लिए भारतीय सट्टेबाज़ ने क़रीब एक करोड़ 60 लाख रुपए की पेशकश की थी.

फ़्लेमिंग की नई आधिकारिक जीवनी में उन्होंने कहा है कि उन्हें विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के शहर लेस्टर के एक होटल में संपर्क किया गया था.

फ़्लेमिंग ने स्पोर्ट्स प्रोमोटर असीम खेत्रपाल से अपनी बातचीत का भी ब्योरा दिया. जिसमें असीम ने कहा था, "मैच फ़िक्सिंग में शीर्ष एथलीट भी शामिल हैं."

हालांकि खेत्रपाल ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि वे इस झूठ के लिए फ़्लेमिंग पर क़ानूनी कार्रवाई करेंगे.

असीम ने फ़्लेमिंग से ये भी कहा, "अगर आप जानना चाहते हैं कि असली पैसा कहाँ हैं तो यह मैच फ़िक्सिंग सिंडिकेट के हाथों में हैं और यह दुनियाभर में चल रहा है."

सट्टेबाज़ों से संपर्क

कथित भारतीय सट्टेबाज़ संजीव चावला के सहयोगी माने जाने वाले खेत्रपाल ने फ़्लेमिंग को उदाहरण देते हुए ये भी कहा था कि आप कभी-कभी यह देखते हैं कि मैनचेस्टर यूनाइटेड भी अपना मैच हार जाता है तो आंद्रे अगासी भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं.

 अगर आप जानना चाहते हैं कि असली पैसा कहाँ हैं तो यह मैच फ़िक्सिंग सिंडिकेट के हाथों में हैं और यह दुनियाभर में चल रहा है
 
फ़्लेमिंग का दावा कि खेत्रपाल ने उनसे कहा था

खेत्रपाल का कहना था कि यह सिर्फ़ संयोगवश नहीं होता. फ़्लेमिंग का कहना है कि खेत्रपाल ने उन्हें बताया था कि दुनियाभर में ऐसे कई लोग मौजूद हैं जिन्हें वह फ़ोन करके अपने सिंडिकेट में समय-समय पर शामिल करते रहते हैं.

फ़्लेमिंग के मुताबिक़ खेत्रपाल ने उन्हें एकमुश्त दो लाख पाउंड यानी क़रीब एक करोड़ 60 लाख रुपए देने की पेशकश की थी.

इसके बाद एक साल के अंदर क़रीब 80 लाख रुपए और देने का प्रस्ताव भी रखा गया था. फ़्लेमिंग के अनुसार उन्होंने खेत्रपाल को इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया था.

फ़्लेमिंग ने बताया कि उन्होंने इस बारे में टीम मैनेजर जॉन ग्राहम को सूचित कर दिया था. साथ ही उन्होंने स्कॉटलैंड यॉर्ड के ख़ुफ़िया अधिकारियों को भी बयान दिया था जिसके बाद ही वे 2000 में न्यूज़ीलैंड आए थे.

इसके छह महीने बाद ही इंग्लैंड के खिलाड़ी क्रिस लुईस भी कुछ इसी तरह के दावे के साथ मीडिया के सामने आए थे. खेत्रपाल ने इससे इनकार किया था कि उन्होंने लुईस को तीन लाख पाउंड देने की पेशकश की थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>