रियो: साइना, सिंधू ने जीत से की शुरुआत

साइना नेहवाल

इमेज स्रोत, AFP

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पीवी सिंधू ने रियो ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है.

लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल ने अपने पहले मैच में ब्राज़ील की लोहएयंनी विसेंट को मात दी.

साइना ने ये मैच सीधे सेटों में 21-17, 21-17 से जीता.

पीवी सिंधू

इमेज स्रोत, AP

वहीं पीवी सिंधू ने अपने पहले मैच में हंगरी की लौरा सारोसी को सीधे सेटों में हराया. पूरे मैच पर सिंधू का दबदबा बना रहा.

उन्होंने 21-8, 21-9 के ज़बरदस्त अंतर से जीत हासिल की.

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने इस जीत पर ट्विटर के जरिए पीवी सिंधू को बधाई दी है.

इसके पहले बैडमिंटन के युगल मुक़ाबले में भारत की ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा युगल जोड़ी को पहले ही मैच में जापान की अयाका ताकाहाशी और मियाकी मातसुतुमो की जोड़ी से सीधे सेटों में 21-15 और 21-10 से हार झेलनी पड़ी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)