BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 30 मार्च, 2009 को 13:57 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
ज़मानत के बावजूद जेल में रहना होगा
 

 
 
वरुण गांधी
वरुण गांधी को सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था

पीलीभीत के मुख्य न्यायिक अधिकारी विपिन कुमार ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता वरुण गांधी की ज़मानत की अर्ज़ी मंजूर कर ली है.

सोमवार को दिन भर इस मामले को लेकर ऊहाँपोह की स्थिति बनी हुई थी. अदालत परिसर में सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए थे.

बीस-बीस हज़ार की जमानत राशि और निजी मुचलके पर उन्हें ज़मानत दी गई है.

हालांकि वरुण गाँधी के वकील अजय कुमार ने कहा कि चूँकि उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगा हुआ है इस वजह से उन्हें अभी जेल में ही रहना पड़ेगा.

पुलिस ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया था.

कब लगाया जाता है रासुका
जब कोई देश की सुरक्षा के लिए ख़तरा बन जाए
सामाजिक सौहार्द और क़ानून व्यवस्था के लिए ख़तरा हो
हाईकोर्ट के एक मौजूदा और अवकाश प्राप्त जजों का बोर्ड रासुका लगाने के फ़ैसले पर विचार करता है. यदि बोर्ड फ़ैसले को सही पाता है तो एक साल तक ज़मानत नहीं मिलती

उत्तर प्रदेश के प्रधान सचिव विजयशंकर पांडे ने रविवार को लखनऊ में पत्रकारों को बताया था कि वरुण गाँधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून लगा दिया गया है.

भाजपा ने राज्य सरकार के इस क़दम पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि वो क़ानूनी रास्ता अपनाएगी.

वरुण गाँधी और उनके समर्थकों के ख़िलाफ़ स्थानीय प्रशासन ने शनिवार की घटना के बाद और आपराधिक मामले दर्ज कराए थे.

वरुण गाँधी और उनके समर्थकों पर हंगामा, बलवा, हत्या का प्रयास, सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुँचाने, धारा 144 और जनप्रतिनिधित्व क़ानून के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक भाजपा नेता कलराज मिश्र के ख़िलाफ़ भी धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

वरुण गांधी ने मुसलमानों के ख़िलाफ़ कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में शनिवार को पीलीभीत की स्थानीय अदालत में समर्पण कर दिया था.

इस दौरान काफ़ी हिंसा हुई थी जिसमें लगभग 50 लोग घायल हो गए थे जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने वरुण गांधी के ख़िलाफ़ आपराधिक मुक़दमा दर्ज किया था.

 
 
प्रियंका गांधी प्रियंका बनाम वरुण
प्रियंका के अनुसार वरुण का भाषण गांधी-नेहरू परिवार के परंपराओं के ख़िलाफ़ है.
 
 
वरुण गांधी बयान से बदलेगी स्थिति
राजनीतिक हलकों में ऐसी चर्चा है कि विवादित बयान से वरुण की स्थिति बदलेगी.
 
 
वरुण गांधी 'राजनीतिक षडयंत्र'
वरुण गांधी ने कहा है कि उन्हें राजनीतिक षडयंत्र के तहत फँसाया जा रहा है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
वरुण गाँधी पर रासुका लगाया
29 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
समर्पण के बाद वरुण गांधी जेल भेजे गए
28 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
वरुण ने ज़मानत याचिका वापस ली
27 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
वरुण की याचिका हाईकोर्ट में ख़ारिज
25 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
वरुण पर चुनाव आयोग की सफ़ाई
25 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
वरुण मामले पर राजनीति गरमाई
23 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>