BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 29 मार्च, 2009 को 16:31 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
वरुण गाँधी पर रासुका लगाया
 

 
 
वरुण गांधी
वरुण गांधी को सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वरुण गाँधी और उनके समर्थकों के ख़िलाफ़ स्थानीय प्रशासन ने शनिवार की घटना के बाद एक और आपराधिक मामला दर्ज कराया है.

वरुण गाँधी और उनके समर्थकों पर हंगामा, बलवा, हत्या का प्रयास, सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुँचाने, धारा 144 और जनप्रतिनिधित्व क़ानून के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक भाजपा नेता कलराज मिश्र के ख़िलाफ़ भी धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

इस बात की चर्चा है कि अधिकारियों ने मामले इसलिए दर्ज कराए हैं ताकि चुनाव आयोग को सफ़ाई दी जा सके.

इधर पीलीभीत में रविवार को स्थिति सामान्य रही लेकिन लोग सहमे हुए नज़र आए. पीलीभीत की सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है.

प्रशासन और वरुण गांधी के समर्थकों में हुई झड़पों में लगभग 50 लोग घायल हो गए थे जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ऐसा लग रहा है कि वरुण के मामले में हर पार्टी फूंक फूंक के कदम रखना चाहती है.

भारतीय जनता पार्टी भी पीछे से उन्हें समर्थन देती नज़र आ रही है.

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी कलराज मिश्र पीलीभीत पहुँचे थे लेकिन वो उनके साथ अदालत नहीं गए.

साथ ही इस मामले में मायावती सरकार और कांग्रेस भी सतर्क हैं. वे नहीं चाहते कि इस मुद्दे पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण हो.

तनाव

वरुण गांधी ने शनिवार को स्थानीय अदालत में समर्पण कर दिया था. इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

 मेरे जेल जाने से यदि लोगों में सिद्धांतों के लिए लड़ने की हिम्मत पैदा होती है तो मैं जेल जाने के लिए तैयार हूँ
 
वरुण गांधी

जेल जाने से पहले मीडिया से बातचीत में वरुण गांधी ने कहा, ''मेरे जेल जाने से यदि लोगों में सिद्धांतों के लिए लड़ने की हिम्मत पैदा होती है तो मैं जेल जाने के लिए तैयार हूँ.''

उनका कहना था कि उन्हें साज़िश के तहत फंसाया गया है.

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान मुसलमानों के ख़िलाफ़ कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के मामले में चुनाव आयोग के निर्देश पर पीलीभीत के ज़िलाधिकारी ने वरुण गाँधी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करवाई थी.

वरुण गांधी पर आरोप है कि उन्होंने छह मार्च को अपने चुनाव क्षेत्र पीलीभीत में मुसलमानों के ख़िलाफ़ भड़काऊ भाषण दिया था.

वरुण गांधी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा भाषण कभी दिया ही नहीं था और उनके भाषण की जो सीडी जारी की गई है उसके साथ छेड़छाड़ की गई है.

 
 
प्रियंका गांधी प्रियंका बनाम वरुण
प्रियंका के अनुसार वरुण का भाषण गांधी-नेहरू परिवार के परंपराओं के ख़िलाफ़ है.
 
 
वरुण गांधी बयान से बदलेगी स्थिति
राजनीतिक हलकों में ऐसी चर्चा है कि विवादित बयान से वरुण की स्थिति बदलेगी.
 
 
वरुण गांधी 'राजनीतिक षडयंत्र'
वरुण गांधी ने कहा है कि उन्हें राजनीतिक षडयंत्र के तहत फँसाया जा रहा है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
समर्पण के बाद वरुण गांधी जेल भेजे गए
28 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
वरुण ने ज़मानत याचिका वापस ली
27 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
वरुण की याचिका हाईकोर्ट में ख़ारिज
25 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
वरुण पर चुनाव आयोग की सफ़ाई
25 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
वरुण मामले पर राजनीति गरमाई
23 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
चुनाव आयोग ने वरुण को दोषी पाया
22 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
वरुण गांधी को मिली अग्रिम ज़मानत
20 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>