BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 05 जनवरी, 2009 को 12:34 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
सबूत पुख़्ता, तो कार्रवाई होगी: पाकिस्तान
 
मुंबई हमलों में 170 से ज़्यादा लोग मारे गए थे
पाकिस्तान ने कहा है कि मुंबई में हुए हमलों के सिलसिले में उसे भारत की ओर से दिए गए दस्तावेज़ मिल गए हैं, जिनकी जाँच संबंधित अधिकारी कर रहे हैं.

सोमवार को भारतीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने यह जानकारी दी थी कि भारत ने मुंबई हमलों से संबंधित सबूत पाकिस्तान को सौंप दिए हैं.

उन्होंने कहा कि इन सबूतों में यह बताया गया है कि कैसे मुंबई हमलों के तार पाकिस्तान स्थित तत्त्वों से जुड़े हुए हैं और अब पाकिस्तान को अपना वादा पूरा करना चाहिए.

इस्लामाबद में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद सादिक़ ने दस्तावेज़ मिलने की पुष्टि की.

उन्होंने बताया, "भारतीय विदेश सचिव ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों से संबंधित कुछ दस्तावेज़ दिए हैं."

प्रतिबद्धता

दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने एक बार फिर कहा है कि अगर मुंबई हमले के सिलसिले में किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के ख़िलाफ़ ठोस सबूत दिए गए तो उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी.

प्रणव मुखर्जी ने सबूत सौंपे जाने की जानकारी दी

गिलानी ने सोमवार को पाकिस्तान दौरे पर आए अमरीका के दक्षिण एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री रिचर्ड बाउचर से बातचीत में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक़ दोनों नेताओं ने भारत के साथ तनाव पर भी चर्चा की और प्रधानमंत्री गिलानी ने तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान की कोशिशों के बारे में उन्हें जानकारी दी.

पाकिस्तान दौरे पर आए रिचर्ड बाउचर ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी और विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी से भी मुलाक़ात की.

ब्यौरा

राष्ट्रपति ज़रदारी ने पाकिस्तान के लिए उनके काम की सराहना करते हुए उन्हें एक पुरस्कार भी दिया. ज़रदारी ने कहा कि रिचर्ड बाउचर ने स्थिर, व्यापक और दीर्घकालिक पाक-अमरीका संबंध को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई.

गिलानी ने सबूत मिलने पर कार्रवाई की बात कही

26 नवंबर को मुंबई में हुए हमलों में 170 से ज़्यादा लोग मारे गए थे. भारत इन हमलों के लिए 'पाकिस्तानी तत्त्वों' को ज़िम्मेदार ठहराता है. पाकिस्तान इससे इनकार करता है.

पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए उसे कोई सबूत नहीं दिए हैं. अब भारतीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि भारत ने मुंबई हमलों में पाकिस्तान तत्त्वों के हाथ का सबूत पाकिस्तान को सौंप दिया है.

प्रणव मुखर्जी के मुताबिक़ इन दस्तावेज़ों में मोहम्मद अजमल आमिर क़साब से पूछताछ का ब्यौरा भी है. भारत का कहना है कि क़साब मुंबई हमलों में शामिल था, जिसे मुंबई पुलिस ने ज़िंदा पकड़ने में सफलता पाई थी.

 
 
ज़की उर रहमान लखवी 'अमरीकी दबाव नहीं'
पाक के अनुसार उसपर लश्करे के नेताओं को भारत सौंपने का दबाव नहीं है.
 
 
सावित्री गुप्ता 'युद्ध ग़रीबी से हो..'
मुंबई हमलों में अपना पति खो चुकी सावित्री पाकिस्तान के साथ युद्ध के ख़िलाफ़ हैं.
 
 
पाकिस्तान में रैली 'आरोप लगाना आदत है'
पाकिस्तान के आम लोग भारत के आरोपों को ज्यादा वज़न नहीं दे रहे हैं.
 
 
मुंबई में धमाके "हमलावर पाकिस्तानी"
उप गृह मंत्री शकील अहमद ने कहा है कि मुंबई के सभी हमलावर पाकिस्तानी थे.
 
 
भारतीय नौसेना का एक जहाज़ कब्ज़े में जहाज़
भारतीय नौसना ने पाकिस्तान के दो व्यापारिक जहाज़ों को पकड़ा है.
 
 
आसिफ़ अली ज़रदारी नया पाकिस्तानी क़ानून
इंटरनेट अपराध के लिए मौत तक की सज़ा का प्रावधान किया गया है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'संदिग्धों को नहीं सौंपा जाएगा'
04 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
एफबीआई ने पाकिस्तान को दिए सबूत
04 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'नाम बदलने पर भी कार्रवाई करनी होगी'
02 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
कोई अमरीकी दबाव नहीं है: पाकिस्तान
01 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी
01 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>