BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 27 दिसंबर, 2008 को 20:57 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
बांग्लादेशः प्रचार ख़त्म, मतदान की तैयारी
 
सुरक्षाबल
सुरक्षाबलों ने संवेदनशील इलाकों में मार्च भी किया है

बांग्लादेश में सोमवार यानी 29 दिसंबर को होने जा रहे आम चुनाव के लिए प्रचार का काम शनिवार की शाम ख़त्म हो गया.

बांग्लादेश में 29 दिसंबर को आम चुनाव के लिए मतदान होना है. प्रचार के अंतिम समय में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी.

पिछले कुछ समय से आपातकाल झेल रहे बांग्लादेश में चुनाव के साथ ही लोकतंत्र की वापसी का रास्ता तय होना है.

पर प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए यह वर्चस्व की लड़ाई का प्रश्न भी बन चुका है क्योंकि देश के कई कद्दावर नेता भ्रष्टाचार जैसे आरोप झेल रहे हैं.

इस चुनाव में तीन सौ सदस्यीय संसद के लिए सोमवार सुबह से मतदान शुरू होगा.

कड़ी सुरक्षा

किसी भी अप्रिय घटना या हिंसा की स्थिति पैदा न हो और यदि हो तो उसे तुरंत नियंत्रित किया जा सके, इसके मद्देनज़र सुरक्षा के भारी इंतज़ाम किए गए हैं.

हज़ारों की तादाद में सेना के जवानों की तैनाती की गई है. ख़ासकर संवेदनशील इलाकों पर ज़्यादा ध्यान दिया जा रहा है और वहाँ ख़ास इंतज़ाम किए गए हैं.

पिछले दिनों प्रचार के दौरान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की नेता ख़ालिदा ज़िया की सभा के बाद बम की बरामदगी और भारतीय गुप्तचर सूचना के अनुसार आवामी लीग की नेता शेख हसीना की जान को ख़तरे की रिपोर्टो के बाद दोनों नेताओं की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई थी.

जानकार बताते हैं कि आम मतदाता के लिए इस चुनाव में बढ़ती महंगाई, क़ानून व्यवस्था और इस्लामी चरमपंथ का बढ़ता प्रभाव, उर्जा संकट, मानवाधिकारों का उल्लंघन और बेरोज़गारी जैसे मुद्दे अहम हैं.

 
 
सुंदरबन डेल्टा बांग्लादेश (फ़ाईल फ़ोटो) बांग्लादेश में नई ज़मीन
नदियों की तलछट से बांग्लादेश में बन जाती है नई ज़मीन
 
 
शेख हसीना हसीना को आज़ादी
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को इलाज के लिए जेल से रिहा किया गया है.
 
 
बर्मा के तूफ़ान पीड़ित 'नीति जो ले रही जान'
तूफ़ान पीड़ितों की मदद में रोड़े अटकाने के लिए अमरीका ने बर्मा को कोसा.
 
 
हसीना दीमक ने चाटा...
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के मुकदमें के कागज़ों को दीमक ने चाटा...
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बांग्लादेश में इमरजेंसी हटाई गई
16 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
बांग्लादेश में चावल की भारी किल्लत
04 जनवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>