BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 16 दिसंबर, 2008 को 21:20 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
बांग्लादेश में इमरजेंसी हटाई गई
 
बांग्लादेश
बांग्लादेश में दो साल के आपातकाल के बाद चुनाव हो रहे हैं
बांग्लादेश में सेना के समर्थन वाली अंतरिम सरकार ने 29 दिसंबर को होनेवाले आम चुनावों से पहले आपातकाल समाप्त कर दिया है.

राष्ट्रपति इयाजुद्दीन अहमद ने इस आशय के आदेश पर इस सप्ताह हस्ताक्षर किए थे.

बांग्लादेश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियाँ- बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और अवामी लीग आपातकाल को समाप्त करने की माँग कर रहीं थीं.

साथ ही अंतरिम सरकार ने राजनीतिक दलों पर लगाए गए प्रतिबंध वापस ले लिए हैं.

इसी के साथ राजनीतिक दलों ने प्रचार का काम शुरू कर दिया है.

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में जनवरी, 2007 से आपातकाल लागू था.

आम चुनाव

देश में अंतरिम सरकार की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक 29 दिसंबर को आम चुनावों के लिए मतदान होना है.

इस चुनाव के मद्देनज़र देश की दो पूर्व प्रधानमंत्री और फिलहाल दो प्रमुख राजनीतिक दलों की प्रमुख ख़ालिदा ज़िया और शेख हसीना अब आमने-सामने हैं.

राजनीतिक दलों के पास प्रचार के लिए कम ही समय है और ऐसे में कोई भी पार्टी प्रचार में कोई कसर नहीं रखना चाहती हैं.

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख ख़ालिदा ज़िया ने चुनावों के मद्देनज़र शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है.

दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ ही अन्य दल भी अच्छा प्रशासन देने का वादा लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं.

हालांकि दो वर्ष पहले देश की अंतरिम सरकार को नियंत्रित कर रही सेना ने कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों, नेताओं को भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों में जेल भेज दिया था.

राजनीतिक यही दोहराते रहे हैं कि उनपर लगाए गए आरोप दरअसल राजनीति से प्रेरित हैं या फिर उनके ख़िलाफ़ साजिश का हिस्सा हैं.

 
 
शेख हसीना हसीना को आज़ादी
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को इलाज के लिए जेल से रिहा किया गया है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बांग्लादेश में चुनाव 29 दिसंबर को
23 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
शेख़ हसीना चुनाव के लिए लौटीं
06 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
बांग्लादेश में बन रही है 'नई ज़मीन'
30 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>