BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 22 दिसंबर, 2008 को 18:10 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
कसाब की चिट्ठी पाकिस्तान के हवाले
 
कसाब
मोहम्मद कसाब के अलावा बाकी सभी हमलावर मारे गए थे

पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने मुंबई हमले के दौरान पकड़े गए चरमपंथी अजमल कसाब की चिट्ठी पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को सौंप दी है.

कार्यवाहक उच्चायुक्त अफ़रासियाब ने इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से उन्हें एक पत्र मिला है.

हालाँकि उन्होंने इसके बारे में विस्तार से कुछ बताने से इनकार किया. उनका कहना था कि पाकिस्तान सरकार पत्र का जवाब देने से पहले इस पर विचार करेगी.

प्रवक्ता, भारतीय विदेश मंत्रालय
 कसाब ने पाकिस्तान उच्चायोग को लिखे पत्र में कहा है कि वो पाकिस्तान के रहने वाले हैं और मुंबई हमलों में मारे गए चरमपंथी भी पाकिस्तान से थे
 
विष्णु प्रकाश

पाकिस्तानी उच्चायुक्त अफ़रासियाब को सोमवार शाम नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय में बुलाया गया जहाँ उन्हें चिट्ठी दी गई.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने पत्रकारों को बताया, "कसाब ने पाकिस्तान उच्चायोग को लिखे पत्र में कहा है कि वो पाकिस्तान के रहने वाले हैं और मुंबई हमलों में मारे गए चरमपंथी भी पाकिस्तान से थे."

विष्णु प्रकाश ने पत्र का ब्यौरा देते हुए कहा, "कसाब ने पाकिस्तान उच्चायोग के प्रतिनिधि के साथ मुलाक़ात की इच्छा जताई है."

पाकिस्तान सरकार आधिकारिक तौर पर ये मानने से इनकार करती रही है कि कसाब पाकिस्तानी नागरिक है.

हालाँकि एक बीबीसी संवाददाता ने पाकिस्तान के गाँव फ़रीदकोट का दौरा करने के बाद इस बात की संभावना जाहिर की थी कि वो उसी गाँव का रहने वाला हो सकता है.

उसके बाद एक पाकिस्तानी टेलीविज़न चैनल और ब्रितानी अख़बार के रिपोर्ट में कहा गया कि कसाब फ़रीदकोट का रहने वाला है.

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान की गठबंधन सरकार में सहयोगी पार्टी मुस्लिम लीग (नवाज़) के प्रमुख नवाज़ शरीफ़ ने भी कहा था कि 'उन्होंने निजी तौर पर पता लगाया है कि कसाब के गाँव की घेराबंदी कर दी गई है और किसी को भी वहाँ जाने नहीं दिया जा रहा है.'

 
 
भारत में पकड़ा गया चरमपंथी क़साब 'मेरा बैटा है क़साब'
एक पाक नागरिक ने कहा कि भारत में पकड़ा गया क़साब उनका बेटा है.
 
 
कसाब के 'गाँव' से
बीबीसी संवाददाता ने फ़रीदकोट गाँव में जो कुछ देखा, उन्हीं की ज़ुबानी.
 
 
कसाब बचाव पर बवाल
मुंबई के संदिग्ध हमलावर कसाब के बचाव का कड़ा विरोध हुआ है.
 
 
अजमल आमिर कसाब अदालत का आदेश
मुंबई हमलों में शामिल कसाब को 24 दिसंबर तक हिरासत में रखने का आदेश.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'पाक चरमपंथी दुनिया के लिए ख़तरा'
22 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
भारत-पाकिस्तान के बीच शब्दयुद्ध तेज़
21 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'सुरक्षा के लिए सभी विकल्प खुले हैं'
20 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
कसाब मामले पर नवाज़ ने उठाए सवाल
19 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
कसाब की कोर्ट में पेशी होगी आज
10 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>