BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 08 दिसंबर, 2008 को 02:53 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
मध्य प्रदेश चुनाव के रुझान और परिणाम
 
मध्य प्रदेश का चुनावी परिदृश्य

मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से 229 सीटों के लिए मतगणना होगी. एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी की हत्या हो जाने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था.

मध्य प्रदेश में एक ही दिन 27 नवंबर को मतदान हुआ था.

राज्य में मुख्य मुक़ाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है लेकिन उमा भारती की भारतीय जनशक्ति पार्टी और बहुजन समाज पार्टी कई सीटों पर चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकती हैं.

पिछले चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत हासिल हुआ था और उमा भारती मुख्यमंत्री बनीं थीं लेकिन इस चुनाव में तस्वीर अलग है.

उमा भारती की पार्टी भारतीय जनशक्ति पार्टी ने भाजपा के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला और लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं.

भाजपा से अलग होने के बाद उमा भारती कई मंचों से कह चुकी हैं उनका लक्ष्य शिवराज सरकार को दोबारा सत्ता में आने से रोकना है.

मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का इन चुनावों में पूरी ताकत झोंकना कांग्रेस और भाजपा के लिए चिंता का सबब बन गया है.

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास को मुख्य मुद्दा बनाया है.

दूसरी ओर कांग्रेस शिवराज सिंह चौहान सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और शासकीय विफलता का आरोप लगा रही है.

 
 
शिवराज सिंह चौहान विकास का मुद्दा
शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में विकास अकेला मुद्दा नहीं है.
 
 
भाजपा के चुनावी अभियान की तस्वीर 'टिकट बिकते हैं...'
भाजपा का नारा- 'कांग्रेस में टिकट बिकते हैं'- का कांग्रेस ने खंडन किया.
 
 
शिवराज सिंह चौहान भ्रष्टाचार स्वीकार किया
मध्यप्रदेश में एक मंत्री ने भ्रष्टाचार की बात कर सरकार की मुसीबतें बढ़ाईं.
 
 
कांग्रेस का निशान कांग्रेस का आरोपपत्र
मध्य प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा सरकार पर कांग्रेस ने कई इल्ज़ाम लगाए हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
उमा भारती के साथ गोविंदाचार्य
19 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
टिकटें बाँटकर अब लड़ने को तैयार
08 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>