BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 14 नवंबर, 2008 को 13:47 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
मध्य प्रदेश में कांग्रेस का आरोपपत्र
 

 
 
कांग्रेस का निशान
कांग्रेस के अनुसार मुख्यमंत्री समेत अठारह मंत्रियों के ख़िलाफ़ में जांच चल रही है
भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत के तीन दिन बाद कांग्रेस पार्टी भी प्रचार अभियान में कूद पड़ी है.

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ आरोपपत्र जारी किया है.

लगभग 100 पन्नों के रंगीन कवर वाले आरोपपत्र में कुपोषण, सांप्रदायिक दंगों, किसानों की आत्महत्याओं से लेकर बिहार, राजस्थान और झारखंड से भी नीचे पहुँच चुकी विकास दर का ज़िक्र है.

मध्यप्रदेश
विधानसभा क्षेत्र- 230
मतदान- 27 नवंबर
मतगणना- 8 दिसंबर

राज्य में ऊपर जाते क्राइम ग्राफ़ और बिजली की कमी का भी उल्लेख किया गया है.

दिलचस्प बात ये है कि बिजली की कमी दूर करने के वादे पर ही भाजपा सत्ता में आई थी, लेकिन कांग्रेस का मुख्य फोकस भाजपा शासन में फैले कथित भ्रष्टाचार पर है.

'डम्पर सिंह'

आरोप पत्र के कवर पर ही नोटों और 'डम्पर' की तस्वीर है. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 'डम्पर सिंह' का नाम दिया है.

ग़ौरतलब है कि डम्पर घोटाले में मुख्य मंत्री का नाम आया था. जिसमें एक उद्योगपति ने कथित तौर पर फायदा मिलने के बाद डम्पर की ख़रीद में उनकी मदद की थी.

आरोपपत्र में राज्य सरकार के 'काले कारनामों की सूची' भी है जिसमें कांग्रेस ने दावा किया है कि वर्तमान सरकार में 100 से भी अधिक घोटाले हुए हैं जिसमें दवा ख़रीदने से लेकर, खदान लीज़ और पुस्तक छपाई तक शामिल है.

कांग्रेस महासचिव नारायण स्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत राज्य के अठारह मंत्रियों के ख़िलाफ़ जाँच चल रही है.

दांव उल्ट न जाए

लेकिन जानकारों का मानना है कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने का दांव कहीं उल्टा न पड़ जाए, जबकि भाजपा ने कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा के पार्टी में टिकट के ख़रीद-फ़रोख्त के बयान को पहले ही उछाल दिया है.

शिवराज सिंह चौहान
कांग्रेस ने मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान को 'डम्पर सिंह' का नाम दिया है

वरिष्ठ पत्रकार राजेश चतुर्वेदी कहते हैं, " कांग्रेस को ऐसी हालत में आक्रामक होकर एक महिला निर्वाचन अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार, भाजपा के उमा भारती के साथ किए गए व्यवहार और बाबूलाल गौड़ के 'संबंधों' को मुद्दा बनाना चाहिए था."

भ्रष्टाचार के बाद पार्टी ने पत्रिका में कुपोषण को भी तरजीह दे है और यह मुद्दा बैक कवर पर भी है एक कविता के रुप में शामिल किया गया है. माँ-बापू, मेरा दूध, दलिया, पोषण आहार/पूरा का पूरा कौन रहा डकार?/ मेरी मौत की ज़िम्मेदारी/क्या लेगी ये सरकार?

हालाँकि दूसरी ओर भाजपा शासनकाल में 132 दंगे होने और सांप्रदायिक माहौल ख़राब होने का दावा कांग्रेस ने पत्र में किया है लेकिन पुस्तिका 'आतंकवाद' और हाल ही में मध्य प्रदेश से पकड़े गए कथित 'हिंदू आतंकवादियों' के मामले पर चुप है.

जबकि कांग्रेस की ख़ोमोशी पर भाजपा के वरिष्ट नेताओं ने अपनी सभाओं में इस मुद्दे पर बार-बार कांग्रेस पर प्रहार करना शुरू कर दिया है.

वैसे 1992 में विवादित बाबरी मस्जिद के ढहाने के बाद यहाँ उस वक्त की भाजपा सरकार बर्ख़ास्त हुई थी और बाद में हुए चुनाव में जनता ने सत्ता कांग्रेस को सौंपी.

 
 
भाजपा के चुनावी अभियान की तस्वीर 'टिकट बिकते हैं...'
भाजपा का नारा- 'कांग्रेस में टिकट बिकते हैं'- का कांग्रेस ने खंडन किया.
 
 
मध्यप्रदेश टिकट के बाद घमासान
टिकटें बाँटने के बाद अब मध्यप्रदेश के राजनीतिक दल घमासान के लिए तैयार हैं.
 
 
शिवराज सिंह चौहान भ्रष्टाचार स्वीकार किया
मध्यप्रदेश में एक मंत्री ने भ्रष्टाचार की बात कर सरकार की मुसीबतें बढ़ाईं.
 
 
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश की राजनीति
230 विधानसभा सीटों वाले मध्यप्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य कैसा रहा है?
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
टिकटें बाँटकर अब लड़ने को तैयार
08 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
मारग्रेट अल्वा के बयान पर हलचल
07 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
पाँच राज्यों में चुनाव घोषित
14 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>