BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 06 सितंबर, 2008 को 08:44 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पेशावर में आत्मघाती हमले में 30 मरे
 
धमाका पुलिस चौकी के ठीक सामने हुआ
पाकिस्तान के पेशावर शहर के पास हुए एक बम हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं और 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

मरने वालों में पाँच पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार विस्फोट पेशावर शहर से कोई 15 किलोमीटर दूर कोहाट रोड पर एक पुलिस नाके पर हुआ है.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह एक आत्मघाती हमला था.

मौक़े पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि विस्फोटक से लदी एक पिकअप वैन को पुलिस चौकी से टकरा दिया गया जिससे ज़ोरदार धमाका हुआ.

घायलों को फ़ौरन लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया गया जहाँ कई लोग मौत से जूझ रहे हैं.

अस्पताल के एक डॉक्टर ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है.

पेशावर में पिछले कुछ महीनों में आत्मघाती हमलों की वारदातों में तेज़ी आई है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
वायुसेना की बस में विस्फोट, 13 मारे गए
12 अगस्त, 2008 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान में धमाके, सात की मौत
30 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
इस्लामाबादः विस्फोट में 19 की मौत
06 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>