BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 02 जून, 2008 को 08:27 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
इस्लामाबाद में विस्फोट, छह की मौत
 
घटनास्थल का दृश्य
धमाकों में कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की ख़बर है
पाकिस्तान से ख़बरें आ रही हैं कि राजधानी इस्लामाबाद में एक भीषण विस्फोट हुआ है जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए हैं और 30 अन्य घायल हुए हैं.

यह धमाका डेनमार्क दूतावास के पास हुआ. जिस जगह यह धमाका हुआ, वहाँ दूसरे देशों के भी दूतावास हैं.

बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े हुए इस धमाके में कम से कम एक दर्जन लोग घायल भी हुए हैं.

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह किस तरह का विस्फोट था या किस तरीक़े से ये धमाका किया गया.

यह भी साफ़ नहीं हो सका है कि किसने यह धमाका किया है क्योंकि पाकिस्तान के मुख्य चरमपंथी समूह ने हाल ही में युद्धविराम की घोषणा की थी.

इस्लामाबाद में बीबीसी संवाददाता के मुताबिक़ विस्फोट इतना भीषण था कि पास की सड़क पर बहुत सारा मलबा जमा हो गया है.

समाचार चैनलों पर दिखाए जा रहे दृश्यों से पता लगता है कि विस्फोट काफी भीषण था. इससे पास स्थित परिसर का एक हिस्सा ध्वस्त हुआ है.

इसके अलावा घटनास्थल पर खड़ी कई कारों को भी नुकसान पहुँचा है.

ग़ौरतलब है कि इस्लामाबाद में पिछले दिनों पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून वाले मुद्दे पर डेनमार्क विरोधी कई विरोध-प्रदर्शन हुए थे.

इन दिनों पाकिस्तान की नवनिर्वाचित सरकार चरमपंथी इस्लामिक संगठनों से बातचीत की कोशिश कर रही है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सेना की कैंटीन पर हमला, 15 की मौत
13 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
चौधरी की सभा में धमाका, 17 मारे गए
17 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
इस्लामाबाद की लाल मस्जिद का महत्व
04 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>