BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 28 मई, 2008 को 14:37 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
नितीश हत्या में विकास दोषी
 
अदालत (फ़ाइल फ़ोटो)
विशाल यादव को भी नीतिश कटारा की हत्या का दोषी क़रार दिया गया है
दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने नितीश कटारा की हत्या के मामले में विकास यादव और विशाल यादव को दोषी क़रार दिया है. दोषियों को सज़ा शुक्रवार को सुनाई जाएगी.

नितीश कटारा की माँ नीलम कटारा ने अभियुक्तों को सज़ा सुनाए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, ''मैं संतुष्ट हूँ कि आख़िरकार हमें न्याय मिला.''

छह साल पहले नीतिश कटारा की हत्या कर दी गई थी और हत्या का आरोप विकास यादव और उनके चचेरे भाई विशाल यादव पर लगा था.

ये मामला इसलिए सुर्खियों में आया क्योंकि विकास यादव उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डीपी यादव के बेटे हैं और नितीश कटारा एक आईएएस अधिकारी के बेटे थे.

लंबी सुनवाई

छह साल पुराने इस मामले की सुनवाई के दौरान सैकड़ों तारीखें पड़ीं और मामला मीडिया की सुर्खियों में रहा.

नीलम कटारा
नीलम कटारा ने फ़ैसले के बाद कहा कि न्याय की जीत हुई

इस मामले में अभियोजन पक्ष ने कुल 42 गवाह पेश किए.

शुरुआत में इस मामले की सुनवाई ग़ाज़ियाबाद की अदालत में चल रही थी लेकिन बाद में नितीश कटारा के परिवार के अनुरोध पर ये मामला दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया.

पुलिस का कहना था कि 16-17 फरवरी, 2002 की रात नितीश कटारा का ग़ाज़ियाबाद से अपहरण किया गया था और फिर उनकी हत्या कर दी गई.

इस मामले में विकास यादव और विशाल यादव को अभियुक्त बनाया गया था.

अभियोजन पक्ष का कहना था कि विकास यादव और विशाल यादव ने नितीश कटारा की इसलिए हत्या की थी क्योंकि उन्हें अपनी बहन भारती यादव से उसकी दोस्ती पसंद नहीं थी.

अभियुक्त विकास यादव और विशाल यादव ने अपने आपको बेक़सूर बताया था.

उनका कहना था कि पुलिस ने ग़लत तरीके से उन्हें फंसाया और उन्होंने पुलिस के सामने कोई बयान नहीं दिया था.

विकास यादव का कहना था कि उसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण फंसाया गया है.

 
 
प्रतीकात्मक जीत
मट्टू मामले पर निर्णय एक प्रतीकात्मक जीत है आगे लंबी लड़ाई बाक़ी है.
 
 
मनु शर्मा मनु को ज़मानत नहीं..
जेसिका लाल हत्याकांड में सज़ा काट रहे मनु शर्मा की ज़मानत याचिका नामंज़ूर.
 
 
जस्टिस खरे 'परिवार अपील कर सके'
पूर्व मुख्य न्यायाधीश वीएन खरे अपराध कानूनों में बदलाव के पक्षधर हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मनु शर्मा को ज़मानत नहीं
12 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
प्रियदर्शिनी के हत्यारे को मौत की सज़ा
30 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
मट्टू मामले में मृत्युदंड की माँग
07 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
'जेसिका मामला दूसरी अदालत में चले'
03 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>