BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 30 अक्तूबर, 2006 को 11:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
प्रियदर्शिनी के हत्यारे को मौत की सज़ा
 
प्रियदर्शिनी मट्टू
प्रियदर्शिनी मट्टू हत्याकांड में 10 वर्ष के बाद न्याय हुआ
दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रियदर्शिनी मट्टू हत्याकांड में दोषी पाए गए संतोष कुमार सिंह को मौत की सज़ा सुनाई है.

खचाखच भरी अदालत में न्यायाधीश आरएस सोढ़ी और न्यायाधीश पीके भसीन ने फ़ैसला दिया कि अभियुक्त सिर्फ और सिर्फ मौत की सज़ा का हकदार है और उसे फाँसी पर लटका दिया जाए.

प्रियदर्शिनी मट्टू की वर्ष 1996 में बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी. उस समय प्रियदर्शिनी की उम्र 23 साल थी और वह कानून की पढ़ाई कर रही थीं.

हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त संतोष कुमार सिंह को 1999 में निचली अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था.

मांग

सत्र न्यायालय के जज जीपी थरेजा ने अपने निर्णय में कहा था कि वह जानते हैं कि हत्या संतोष ने की है, लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें छोड़ा जा रहा है.

संतोष सिंह प्रियदर्शिनी के साथ वकालत की पढ़ाई करता था

केन्द्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस फ़ैसले के ख़िलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील की थी और अभियुक्त को मृत्युदंड देने की माँग की थी.

संतोष कुमार सिंह एक वकील है और भारतीय पुलिस सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी का पुत्र है.

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस मामले में जल्द न्याय के लिए मीडिया के सहयोग से जोरदार अभियान चलाया था. इसके बाद उच्च न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई सप्ताह में तीन दिन करने का फ़ैसला किया था.

एक पखवाड़ा पहले संतोष सिंह को दिल्ली हाइकोर्ट ने हत्या और बलात्कार का दोषी माना था और सोमवार को उन्हें दी जाने वाली सज़ा सुनाई गई है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
परिवारजनों ने 'न्याय की जीत बताया'
17 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
असली जीत अब भी है बहुत दूर
17 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
विनोद शर्मा ने इस्तीफ़ा दिया
06 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
जेसिका मामले में समयसीमा तय
31 जुलाई, 2006 | भारत और पड़ोस
जेसिका हत्याकांड की नए सिरे से जाँच
06 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
जेसिका मामले में पुलिस को नोटिस
24 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>