BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
भारत-पाक विदेश सचिवों की बातचीत
 
भारत-पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत एक बार फिर शुरू हो रही है
भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन मंगलवार को पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ चौथे दौर की बातचीत करेंगे.

इसके अगले दिन दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बातचीत होगी.

बातचीत के एजेंडे में आतंकवाद, सीमा पर गोलीबारी, जम्मू और कश्मीर, सियाचिन, सरक्रीक, शांति और सुरक्षा, आर्थिक एवं व्यावसायिक संबंध और सांस्कृतिक आदान प्रदान शामिल होने की उम्मीद है.

 भारत पाकिस्तान के साथ जम्मू कश्मीर सहित सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन बातचीत की प्रक्रिया की सफलता के लिए शांति का माहौल ज़रूरी है
 
शिवशंकर मेनन, भारतीय विदेश सचिव

शिवशंकर मेनन ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा,'' भारत पाकिस्तान के साथ जम्मू कश्मीर सहित सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन बातचीत की प्रक्रिया की सफलता के लिए शांति का माहौल ज़रूरी है.''

विदेश मंत्रियों की वार्ता

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार बातचीत में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाक़ात करेंगे.

  भारत को आतंकवाद को लेकर अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने की ज़रूरत है. साथ ही वार्ता को आगे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है
 
जी पार्थसार्थी, पूर्व भारतीय राजनयिक

पूर्व भारतीय राजनयिक जी पार्थसार्थी ने बीबीसी से बातचीत में कहा,'' भारत को आतंकवाद को लेकर अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने की ज़रूरत है. साथ ही वार्ता को आगे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है.''

उनका कहना था कि ये भी देखे जाने की ज़रूरत है कि नई सरकार की नीतियाँ क्या हैं.

ग़ौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत 2004 में शुरू हुई थी लेकिन पाकिस्तान में राजनीतिक अशांति के कारण ठप्प पड़ी हुई थी.

दोनों पक्षों ने पिछले साल अक्टूबर में समग्र बातचीत के तहत आठ मुद्दों पर बातचीत की थी.

आगामी बैठक में दोनों पक्ष चौथे दौर के तहत सभी आठ मुद्दों पर हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और पांचवें दौर की बातचीत का कार्यक्रम तय करेंगे.

 
 
क़ैदियों की अदला-बदली (फ़ाइल फ़ोटो) अपनों की तलाश में
बरसों से लापता अपनों की तलाश में कुछ लोग पाकिस्तान पहुँचे हैं.
 
 
मुशर्रफ़ और मनमोहन क्या बदल गया है
एमजे अकबर मानते हैं कि ज़मीनी हक़ीकत भी बदली है और नज़रिया भी.
 
 
निरमा जहांगीर दोस्ती की कोशिश
भारत-पाकिस्तान के फ़ैशन उद्योग अपनी तरफ़ से अमन की कोशिश में जुटे हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी....
06 दिसंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान को जल्द बातचीत की उम्मीद
27 मार्च, 2008 | भारत और पड़ोस
जो बीत चुका, उसे पीछे छोड़ें: मनमोहन
05 मार्च, 2008 | भारत और पड़ोस
आतंकवाद निरोधी प्रणाली की दूसरी बैठक
22 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
आज़ादी के दिन मछुआरे होंगे रिहा
04 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
भारत-पाक के बीच परमाणु समझौता
21 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>