BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 16 मई, 2008 को 10:04 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
कोलंबो में आत्मघाती हमला, 10 की मौत
 
कोलंबो धमाका
धमाके में 90 लोग घायल भी हुए हैं
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 90 लोग घायल हुए हैं.

अधिकारियों के मुताबिक़ आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों वाली मोटरसाइकिल से पुलिसकर्मियों से भरी बस को टक्कर मार दी.

इस हमले में सात पुलिसकर्मी, दो आम नागरिक और हमलावर की मौत हो गई. ये हादसा राजधानी कोलंबो में एक फ़ाइव स्टोर होटल के पास हुआ. इसी इलाक़े में श्रीलंका के राष्ट्रपति का आवास भी है.

सेना ने इस हमले के लिए तमिल विद्रोहियों को ज़िम्मेदार ठहराया है. एलटीटीई के साथ युद्धविराम ख़त्म होने के बाद से हिंसा की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है.

धमाका

सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नन्याकारा ने बीबीसी को बताया कि मरने वालों में तीन महिला पुलिस कांस्टेबल भी हैं. अभी तक तमिल विद्रोहियों की ओर से इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

धमाका स्थानीय समय के मुताबिक़ दोपहर साढ़े बारह बजे हिल्टन होटल के पास हुआ. इस होटल के पास ही एक बड़ा कमर्शियल टॉवर भी है, जहाँ कई कंपनियों के कार्यालय हैं.

होटल में उपभोक्ता सेवा के प्रमुख इकनजित रावालगे ने बीबीसी को बताया कि धमाका होटल के बाहर एक पुलिस चौकी के निकट हुआ.

उन्होंने बताया, "धमाका बहुत ज़ोरदार था. मुझे तो लगा कि भूकंप आ गया." रावालगे ने बताया कि धमाके के कारण होटल की कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए. उन्होंने बताया कि होटल में ठहरे सभी लोग सुरक्षित हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
श्रीलंका सेना के ठिकानों पर हवाई हमले
27 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
सेना का तीर्थस्थल पर नियंत्रण का दावा
25 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
श्रीलंका में बस में बम फटा, 24 मरे
25 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
'संघर्ष में 73 तमिल विद्रोहियों की मौत'
13 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>