BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 10 मई, 2008 को 06:22 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
तमिल विद्रोहियों ने सेना का जहाज डुबोया
 
श्रीलंका सेना (फ़ाइल फ़ोटो)
पूर्वी श्रीलंका में चुनावों के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं
पूर्वी श्रीलंका में स्थानीय चुनाव शुरू होने से ठीक पहले तमिल विद्रोहियों ने संघर्ष और तेज़ करते हुए नौसेना के मालवाहक जहाज पर हमला बोल उसे डुबो दिया.

नौसेना ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि 65 मीटर लंबे जहाज को समुद्र के नीचे से विस्फोट का निशाना बनाया गया, हालाँकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता कमांडर डीपीके दसानायके का मानना है कि आत्मघाती मिशन पर लगाए गए तमिल विद्रोही ग़ोताखोर ने विस्फोट को अंजाम दिया है.

उन्होंने कहा कि हमले में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

चुनाव और सुरक्षा

उधर, तमिल विद्रोहियों ने दावा किया है कि जहाज में उत्तरी क्षेत्र में तैनात श्रीलंकाई सैनिकों के लिए हथियार लादे गए थे.

पूर्वी श्रीलंका के त्रिंकोमाली, बट्टीकलोआ और अंपारा में तकरीबन 20 साल बाद चुनाव हो रहे हैं.

श्रीलंका में संघर्ष
श्रीलंका में 1983 के बाद से सेना और तमिल विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 79 हज़ार से अधिक लोग मारे गए हैं

पिछले साल जुलाई में सेना ने घोषणा की थी कि उसने तमिल विद्रोहियों को इस इलाके से खदेड़ दिया है. यह क्षेत्र लगभग 13 साल तक तमिल विद्रोहियों के कब्जे में रहा.

स्थानीय चुनावों के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और हज़ारों की संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.

शुक्रवार को अंपारा के एक कैफ़े में हुए एक विस्फोट में 11 लोग मारे गए थे. माना जा रहा है कि ये विस्फोट तमिल विद्रोहियों ने किया. हालाँकि विद्रोहियों की ओर से इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली गई है.

श्रीलंका में इस साल जनवरी में संघर्ष विराम ख़त्म होने के बाद सेना और तमिल विद्रोहियों के बीच संघर्ष और तेज़ हो गया है.

पिछले महीने तमिल विद्रोहियों ने श्रीलंका के पूर्वोत्तर में स्थित वेलोया क्षेत्र में सैनिक ठिकानों को निशाना बनाकर बमबारी की थी.

तमिल विद्रोही देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र में तमिल लोगों के लिए स्वतंत्र राज्य स्थापित करने के मकसद से हिंसक संघर्ष कर रहे हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
श्रीलंका सेना के ठिकानों पर हवाई हमले
27 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
श्रीलंका में बस में बम फटा, 24 मरे
25 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
श्रीलंका सरकार पर अपहरण के आरोप
06 मार्च, 2008 | भारत और पड़ोस
श्रीलंका में विस्फोट, 18 मारे गए
02 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>