BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 29 अप्रैल, 2008 को 08:33 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
हमले में 15 अफ़गान नागरिक मरे
 
नैटो सैनिक (फ़ाइल फ़ोटो)
हमले में आम लोग तो मारे गए पर किसी सैनिक के घायल होने की ख़बर नहीं है
नैटो सेना के हवाले से बताया गया है कि अफ़ग़ानिस्तान में हुई ताज़ा हिंसा में कम से कम 15 नागरिकों के मारे जाने की ख़बर है.

सेना ने बताया कि यह हमला चरमपंथियों की ओर से किया गया है और इसमें क़रीब 25 लोग घायल हुए हैं.

चरमपंथी संगठन तालेबान ने कहा है कि ताज़ा हमलों को उन्होंने अंजाम दिया है. ये हमले पाकिस्तान के पास अफ़ग़ानिस्तान के नंगहार प्रांत में हुए.

सेना प्रवक्ता ने बताया कि चरमपंथी हमलावरों ने पहले गोलीबारी. इसके बाद एक आत्मघाती हमलावर ने ख़ुद को विस्फोटक पदार्थों से उड़ा दिया. इस विस्फोट में कई आम लोग चपेट में आ गए.

प्रवक्ता के मुताबिक घटनास्थल के पास ही गठबंधन सेना के जवान भी मौजूद थे पर इनमें से किसी के घायल या हताहत होने की ख़बर नहीं है.

यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह ताज़ा हमला गठबंधन सेना के सैनिकों या स्थानीय प्रशासन के लोगों को निशाना बनाकर किया गया था या नहीं.

पिछले सप्ताह ही एक सैनिक समारोह के दौरान चरमपंथियों ने राजधानी काबुल में परेड के दौरान गोलीबारी की थी.

इस गोलीबारी में राष्ट्रपति हामिद करज़ई बाल-बाल बचे थे. चरमपंथी संगठन तालेबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
हमले में बाल-बाल बचे राष्ट्रपति करज़ई
27 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
अफ़ग़ानिस्तान में तीन हमले
23 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
'पाकिस्तानी राजदूत तालेबान के बंधक'
19 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
शरणार्थियों को लेकर पाक की आलोचना
17 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
तालेबान हमले में 11 पुलिसवालों की मौत
14 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
अफ़ग़ानिस्तान में दो भारतीयों की मौत
12 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
तालेबान का एक कमांडर ग़िरफ़्तार
07 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
हेलमंद में आत्मघाती हमला, तीन मरे
04 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>