BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 17 अप्रैल, 2008 को 20:10 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
अफ़ग़ानिस्तान में मस्जिद के पास धमाका
 
सुरक्षाबल (फ़ाइल फ़ोटो)
तालेबान लड़ाकों ने सरकार के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज़ कर दिया है
अधिकारियों का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान के ज़रांज शहर में हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं और लगभग 30 अन्य लोग घायल हो गए हैं.

निमरोज़ सूबे के गवर्नर ग़ुलाम दस्तगीर आज़ाद ने बताया कि मारे गए लोगों में एक ज़िले के पुलिस प्रमुख और रिज़र्व पुलिस के कमांडर शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि ये आत्मघाती हमला एक मस्जिद के बाहर हुआ और हमलावर दो हो सकते हैं.

ये धमाका तब हुआ जब लोग गुरुवार की शाम नमाज़ पढ़ने की तैयारी कर रहे थे.

हालांकि अभी आधिकारिक रूप से ये नहीं कहा गया है कि इस हमले के लिए कौन ज़िम्मेदार है.

लेकिन इसके पहले ऐसे हमलों के पीछे तालेबान का हाथ माना जा रहा है.

दूसरी ओर अफ़ग़ान अधिकारियों ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों में कम से कम 12 चरमपंथी भी मारे गए हैं.

अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा में बढ़ोत्तरी हुई है और तालेबान लड़ाकों ने राष्ट्रपति हामिद करज़ई की सरकार के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज़ कर दिया है.

अफ़ग़ानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय सैन्य बल के हज़ारों सैनिक तैनात हैं जो राष्ट्रपति करज़ई की सरकार की मदद कर रहे हैं.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ज़रांज निमरोज़ प्रांत की राजधानी है और इसकी सीमाएँ ईरान से लगती हैं.

ये ही अफ़ग़ानिस्तान का एक ऐसा प्रांत है जिसमें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल स्थाई रूप से तैनात नहीं हैं. यहाँ पिछले कुछ समय से हिंसा में बढ़ोत्तरी हुई है.

 
 
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिक अल-मसारी की 'मौत'
अफ़ग़ानिस्तान में अल-कायदा के विस्फोट विशेषज्ञ अल-मसारी की 'मौत'
 
 
अफ़ग़ानिस्तान वादा तेरा वादा!
अफ़ग़ानिस्तान में विभिन्न देशों ने सहायता राशि का भुगतान नहीं किया है.
 
 
अमरीकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में जंग...
अफ़ग़ानिस्तान में वर्ष 2009 में और अमरीकी सैनिकों की तैनाती हो सकती है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
तालेबान हमले में 11 पुलिसवालों की मौत
14 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
अफ़ग़ानिस्तान में दो भारतीयों की मौत
12 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
कंधार में आत्मघाती हमला, नौ की मौत
10 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
हेलमंद में आत्मघाती हमला, तीन मरे
04 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
तालेबान का एक कमांडर ग़िरफ़्तार
07 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>