BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 29 दिसंबर, 2007 को 11:52 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
सोमवार को होगी चुनाव आयोग की बैठक
 
चुनावी तैयारी
पाकिस्तान में आठ जनवरी को चुनाव होने है
पाकिस्तान में चुनाव आयोग ने कहा है कि बेनज़ीर भुट्टो की हत्या के बाद भड़की हिंसा से चुनावी तैयारी में बाधा आई है.

चुनाव आयोग सोमवार को एक आपात बैठक करेगा जिसमें ये तय किया जाएगा कि आठ जनवरी को होने वाला संसदीय चुनाव करवाया जाए या नहीं.

बेनज़ीर की हत्या के बाद पाकिस्तान में हुई हिंसा में तीस से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

बेनज़ीर भुट्टो की पाकिस्तान पीपल्स पार्टी ने कहा है कि अभी फैसला नहीं लिया गया है कि चुनाव में हिस्सा लिया जाए या नहीं.

जबकि नवाज़ शरीफ़ कह चुके हैं कि उनकी पार्टी चुनाव में भाग नहीं लेगी.
बीबीसी संवाददाता ओवन बेनेट-जोन्स के मुताबिक पाकिस्तान में हिंसा को देखते हुए बड़ी हैरत की बात है कि सरकार अभी भी चुनाव करवाने की योजना बना रही है.

संसदीय चुनाव

अधिकारियों का कहना है कि वो पार्टियों से विचार-विमर्श कर रहे हैं. बीबीसी संवाददाता के मुताबिक प्रशासन शायद ये कोशिश करे कि सभी पार्टियों में सहमति हो जाए कि चुनाव फ़िलहाल टाल दिए जाएँ.

पाकिस्तान में होने वाले संसदीय चुनाव के बाद माना जा रहा था कि वहाँ लोकतंत्र की बहाली होगी.

वर्ष 1999 में परवेज़ मुशरर्फ़ ने तख़्तापल्ट कर सत्ता अपने हाथ में ले ली थी.

उधर वाशिंगटन में अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अगर निर्विघ्न और सुरक्षित चुनाव संभाव है तो मतदान तय कार्यक्रम के अनुसार होना चाहिए.

जबकि परवेज़ मुशर्रफ़ के प्रवक्ता ने कहा है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
हिंसा की आग में 24 लोगों की जान गई
28 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
हत्या की अंतरराष्ट्रीय जाँच की माँग
28 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
भुट्टो के बाद पाकिस्तान का भविष्य
28 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया
28 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>