BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 28 दिसंबर, 2007 को 02:33 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया
 
हिंसा
सिंध में भड़की हिंसा में 11 लोग मारे गए हैं
पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की हत्या के बाद देश के कई हिस्सों में भड़की हिंसा के मद्देनज़र सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है.

इस हिंसा में दस से ज़्यादा लोग मारे गए हैं.

राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

उनका कहना है, "बेनज़ीर पर हमला उन्हीं चरमपंथियों ने किया है जिनके ख़िलाफ़ हम लड़ रहे हैं."

इस नृशंस हत्याकांड के विरोध में कई राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को हड़ताल की घोषणा की है. साथ ही बेनज़ीर भुट्टो के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार भी होना है.

इसे देखते हुए सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम किए जा रहे हैं.

हिंसा

सबसे अधिक हिंसा और आगजनी बेनज़ीर के गृह प्रांत सिंध में हुई जहाँ 11 लोग मारे गए.

अपनी नेता की हत्या से गुस्साए लोगों ने कई दुकानों, बैंकों और गाड़ियों में आग लगा दी.

कराची स्थित स्थानीय पत्रकार हफीज चाचड़ ने बताया है कि शुक्रवार सुबह स्थिति कुछ ठीक हुई है लेकिन हर ओर सन्नाटा पसरा हुआ है.

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने स्थिति बिगड़ने पर सेना बुलाने की तैयारी भी कर ली है.

 
 
रावलपिंडी में बेनज़ीर की आख़िरी रैली बेनज़ीर की आख़िरी रैली
रावलपिंडी में बेनज़ीर की आख़िरी रैली में धमाके.
 
 
बेनज़ीर भुट्टोः जीवन का सफ़र बेनज़ीर का सफ़रनामा
बेनज़ीर भुट्टो की ज़िंदगी का सफ़र: तस्वीरों में
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बेनज़ीर भुट्टो की हत्या
27 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
'आतंकवाद का ख़ात्मा करेंगे'
27 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुरक्षा परिषद ने कड़ी भर्त्सना की
27 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>