BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 09 फ़रवरी, 2007 को 13:08 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'निठारी कांड काफ़ी हद तक सुलझा'
 
मोनिंदर सिंह पंधेर
इस मामले में मोनिंदर सिंह पंधेर को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है
दिल्ली के नज़दीक नोएडा के निठारी गाँव में बच्चों के अपहरण और हत्या के मामले की जाँच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार को घोषणा की कि यह मामला काफ़ी हद तक सुलझा लिया गया है.

सीबीआई का कहना है कि इस साल अप्रैल तक वह इस मामले में आरोप पत्र दाखिल कर देगी.

सीबीआई निदेशक विजय शंकर ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वो जांच की गति से संतुष्ट हैं.

उनका कहना था,'' हमने काफ़ी हद तक मामले को सुलझा लिया है और हम विभिन्न सबूतों को इकट्ठा कर रहे हैं.''

 हमने काफ़ी हद तक मामले को सुलझा लिया है और हम विभिन्न सबूतों को इकट्ठा कर रहे हैं
 
विजय शंकर, सीबीआई निदेशक

सीबीआई निदेशक ने एक सवाल के जवाब में मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली का नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा कि जाँच से संकेत मिले है कि इनमें से एक शख्स ने अधिकांश हत्याएं की हैं, लेकिन जाँच अभी जारी है.

लेकिन सीबीआई प्रमुख ने कहा कि अभी सीबीआई को मानव अंगों के व्यापार के कोई संकेत नहीं मिले हैं.

दूसरी ओर गुरुवार को मुख्य अभियुक्तों मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली को गाज़ियाबाद की विशेष अदालत ने 14 दिनों की सीबीआई रिमांड पर दे दिया.

यह तीसरा मौक़ा है जब दोनों अभियुक्तों की सीबीआई रिमांड बढ़ाई गई है.

मामला

उल्लेखनीय है कि दिल्ली से सटे नोएडा के निठारी गाँव में एक घर के पीछे नाले से 17 बच्चों के कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी.

लापता बच्चों के परिजन
निठारी गाँव के लापता बच्चों के परिजनों में भारी आक्रोश है

स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले दो वर्षों में कम से कम 40 बच्चे लापता हो चुके हैं.

पुलिस का कहना है कि हत्या से पहले सभी का यौन शोषण किया गया था.

नोएडा पुलिस मामले के मुख्य अभियुक्तों मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र सिंह को गिरफ़्तार कर लिया था और अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है.

इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया है.

इस मामले के सामने आने के बाद कई पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा चुकी है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
निठारी:दो और पुलिसवालों पर गाज
03 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
'मानव अवशेषों से भरे 40 पैकेट मिले'
15 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
निठारी में 'और मानव कंकाल मिले'
14 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
निठारी का सच और हमारा सच
11 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
मुलायम सीबीआई जाँच पर राज़ी
05 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>