BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 12 जनवरी, 2007 को 14:36 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सीबीआई ने निठारी कांड की जाँच शुरू की
 

 
 
निठारी
सीबीआई ने अपना जाँच का काम शुरू कर दिया है
निठारी हत्याकांड की जाँच का काम सीबीआई को सौंपे जाने के बाद शुक्रवार को केंद्रीय जाँच ब्यूरो यानी सीबीआई ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है.

इस सिलसिले में सीबीआई की एक 40 सदस्यी टीम आज निठारी पहुँची. इस टीम में जाँच अधिकारियों के साथ ही फोरेंसिक विशेषज्ञ और डॉक्टर भी हैं.

जाँच दल ने निठारी स्थित मकान नंबर डी-5 के साथ ही उसके बराबर वाले घर की भी गहन तलाशी ली.

यह मकान डॉक्टर नवीन चौधरी का बताया जाता है जिसका नाम अवैध तरीके से गुर्दा प्रत्यारोपण के मामले में आया था.

दरअसल निठारी हत्याकांड की जाँच का एक पहलू यह भी है कि कहीं ये नृशंस हत्याएं मानव अंगों की तस्करी से तो नहीं जुड़ी हैं.

सीबीआई ने इस हत्याकांड की जाँच नए सिरे से करने की बात कही है. इससे पहले इस हत्याकांड के सामने आने के बाद से उत्तर प्रदेश की राज्य पुलिस पूरे प्रकरण की जाँच कर रही थी.

इस 10-12 दिन के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस कितने सबूत जुटा पाई थी और अब सीबीआई के जुटाने के लिए कितने सबूत वहाँ बचे हैं, इसपर निठारी के स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं.

सीबीआई की जाँच के दायरे में इस हत्याकांड की जाँच के साथ-साथ इस पूरे मामले में पुलिस की संदिग्ध भूमिका की जाँच करना भी शामिल है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सीबीआई ने संभाला निठारी का मामला
10 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
निठारी का सच और हमारा सच
11 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
जो ख़बरें मिल रही हैं....
11 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
सीबीआई को सौंप दिए गए अभियुक्त
11 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
पंजाब में भी मिले बच्चों के शव
11 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
सीबीआई जाँच पर विचार हो:राज्यपाल
04 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>