BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 07 अक्तूबर, 2006 को 23:40 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'नष्ट हुए हज़ारों स्कूल अब भी वैसे ही'
 

 
 
बच्चों को खुले आसमान के नीचे या फिर तँबुओं में पढ़ाया जा रहा है
पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में आए भूकंप के एक साल पूरे होने के बाद भी भूकंप से प्रभावित हुए लगभग छह हज़ार स्कूल अब भी तबाह पड़े हैं.

हालाँकि, बच्चों को खुले आसमान के नीचे या फिर तँबुओं में पढ़ाया जा रहा है.

एक साल पहले आए भूकंप में न केवल छह हज़ार स्कूल नष्ट हो गए थे बल्कि 18 हज़ार बच्चे भी मलबे के नीचे दबकर मारे गए थे.

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में भूकंप से मरने वालों की संख्या 73 हज़ार से ज़्यादा थी.

उधर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भूकंप के प्रभावित लोगों में से लगभग एक हज़ार ने प्रदर्शन किया है.

उन्होंने पाकिस्तानी सरकार पर राहत राशि में घपला करने और बेघर हुए लोगों को मुआवज़ा न देने का आरोप लगाया.

एक प्रभावित गाँव

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के उत्तर में स्थित बाडियारा गाँव भी भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुआ.

वहाँ दो हज़ार लोग रहते हैं जिनमें से 50 भूकंप वाले दिन मारे गए थे. इनमें से 49 बच्चे थे.

उस दिन को याद करते हुए एक प्रभावित व्यक्ति ने बताया, "जब हम स्कूल पहुँचे तो मैने देखा कि मेरे दोनो भाई मलबे में पड़े हुए थे और उनका सिरों के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे. मुझे लगा जैसे मेरे दिल का एक भाग मैने सदा के लिए खो दिया."

बच्चे बताते हैं कि वे दोबारा स्कूल में जाने से डरते थे लेकिन शिक्षकों के प्रोत्साहन के बाद उन्होंने स्कूल जाना शुरु कर दिया.

बाडियारा गाँव में कुछ लोगों ने अपने घर बनाने शुरु कर दिए हैं और उनकी स्कूल भी दोबारा बनाने की योजना है.

 
 
कश्मीरी प्रभावितभूकंप के छह माह बाद
कश्मीर में भूकंप के छह माह बाद कुछ बदला है?
 
 
भूकंपराहत संस्था पर छापे
पाकिस्तान में एक भूकंप राहत संस्था पर ख़ुफ़िया एजेंसियों के छापे.
 
 
भूकंप प्रभावितबेहाल हैं भूकंप प्रभावित
तीन महीने बाद भी भूकंप प्रभावित लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो पाई हैं.
 
 
ज़फ़र ख़ानभूकंप ने अकेला किया
भूकंप ने ज़फ़र को अकेला कर दिया है. अस्पताल से उसे ले जानेवाला कोई नहीं है.
 
 
तबाही का वीडियो
पाकिस्तान में शनिवार को आए भूकंप से मची तबाही के कुछ वीडियो दृश्य-
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'भूकंप पीड़ितों को अब भी मदद चाहिए'
08 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
नई जगह बसेगा बालाकोट शहर
01 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>